1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घर पर बिरयानी मसाला कैसे बनाएं? इस तरह बनाएंगे तो खुशबू से महक उठेगा घर

घर पर बिरयानी मसाला कैसे बनाएं? इस तरह बनाएंगे तो खुशबू से महक उठेगा घर

अगर आप बिरयानी लवर हैं तो घर पर आसानी से इसका मसाला तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए बिरयानी मसाला बनाने का तरीका लेकर आए हैं। जान लें।

घर पर बिरयानी मसाला कैसे बनाएं? इस तरह बनाएंगे तो खुशबू से महक उठेगा घर- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC घर पर बिरयानी मसाला कैसे बनाएं? इस तरह बनाएंगे तो खुशबू से महक उठेगा घर

बिरयानी का नाम सुनते ही हम सभी के मुंह में पानी भर जाता है। जिसकी खुशबू मात्र से ही भूख जाग उठती है। चाहे वेज हो या नॉनवेज बिरयानी का स्वाद ही अलग होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बिरयानी का यह जादुई स्वाद आखिर आता कहां से है? इसका पूरा श्रेय जाता है इसमें इस्तेमाल होने वाले खास और चुनिंदा मसालों को। जिसे हम बिरयानी मसाला कहते हैं। आमतौर पर हम बिरयानी मसाला बाजार से खरीदकर लाते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि आप चाहें तो घर पर आसानी से बिरयानी मसाला तैयार कर सकते हैं। यहां जान लें बिरयानी मसाला बनाने का तरीका। 

सामग्री
खड़े मसाले

  • साबुत धनिया: 4 चम्मच
  • शाही जीरा: 2 चम्मच
  • सौंफ: 1 चम्मच

गरम मसाले

  • हरी इलायची: 10-12
  • बड़ी इलायची: 4
  • दालचीनी: 3-4 टुकड़े (1-1 इंच के)
  • लौंग: 10-12
  • चक्रफूल: 3
  • जावित्री: 2 फूल
  • जायफल: आधा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • तेजपत्ता: 3-4
  • काली मिर्च: 1.5 चम्मच
  • पत्थर का फूल: 1 छोटा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर: आधा चम्मच

बनाने का तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले सभी सूखे खड़े मसालों को साफ़ कर लें ताकि उनमें नमी या धूल न रहे। तेजपत्ते, दालचीनी और जायफल को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें ताकि वे आसानी से भुन जाएं और पीसने में कोई दिक्कत न हो।

स्टेप 2: एक भारी तले का पैन या कढ़ाई लें। इसमें धनिया, जीरा, सौंफ, इलायची, लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता, चक्रफूल, जावित्री और काली मिर्च डालें।

स्टेप 3: आंच को एकदम धीमा रखें। मसालों को लगातार चलाते हुए केवल 2 से 3 मिनट तक ही भूनें। हमें मसालों का रंग नहीं बदलना है, बस उनकी नमी हटानी है ताकि तेल और नैसर्गिक खुशबू बाहर आ सके। जायफल और पत्थर का फूल सबसे अंत में डालें।

स्टेप 4: जैसे ही मसालों से भीनी-भीनी महक आने लगे, तुरंत गैस बंद कर दें और मसालों को एक सूखी प्लेट में फैलाकर पूरी तरह ठंडा होने दें। गरम मसालों को पीसने से उनका स्वाद कड़वा हो सकता है।

स्टेप 5: ठंडे हुए मसालों को मिक्सी के जार में डालें। इसमें हल्दी और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। अब मिक्सी को लगातार चलाने के बजाय रुक-रुक कर चलाएं और थोड़ा दरदरा या महीन पाउडर तैयार कर लें। आप बिरयानी मसाला तैयार है। इस मसाले का इस्तेमाल कर बिरयानी बनाने से खुशबू दूर तक जाएगी।

Latest Lifestyle News