A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सेंकेंड्स में डल जाएगा सुई में धागा, बस अपनाकर देखें ये वायरल हैक

सेंकेंड्स में डल जाएगा सुई में धागा, बस अपनाकर देखें ये वायरल हैक

How to Put Thread in Niddle: सुई में दागा डालना काफी चैलेंजिंग हो जाता है जब ये बार बार कोशिश करने के बाद भी नहीं जाता। ऐसे में यहां हम आपको इजी हैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से सुई में धागा डाल सकते हैं।

सुई में धागा डालने का वायरल हैक- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सुई में धागा डालने का वायरल हैक

शर्ट के बटन या फिट फटे कपड़े की सिलाई के लिए सुई धागे का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सुई में धागा डालना लोगों को काफी मुश्किल काम लगता है। खासकर तब जब ऑफिस की देर हो रही हो या फिर बच्चे का स्कूल छूट रहा हो। मजबूरी में लोग किसी और से धागा डालवाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ वायरल हैक्स की मदद से आप सुई में धागा आसानी से डाल सकते हैं। यहां हम आपको इजी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके काम को आसान बना देंगे और आप सेकेंड्स में सुई में धागा डाल सकेंगे।

हथेली वाला जादुई हैक

यह तरीका इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल है क्योंकि इस हैक से आप आसानी से सुई में धागा डाल सकते हैं। इसके लिए अपनी हथेली को सीधा फैलाएं और उस पर सुई के छेद को रखें। धागे को सुई के छेद के ठीक ऊपर रखें। अब सुई को धागे पर तेजी से आगे-पीछे रगड़ें। घर्षण (Friction) की वजह से धागा अपने आप लूप बनकर सुई के छेद के अंदर चला जाएगा।

टूथब्रश का इस्तेमाल

अगर हथेली वाला तरीका काम न आए, तो टूथब्रश हैक भी अपना सकते हैं। इसके लिए पुराना टूथब्रश लें। टूथब्रश के ब्रिसल्स पर धागे को सीधा रखें। अब सुई के छेद को धागे के ऊपर जोर से दबाएं। ब्रश के ब्रिसल्स धागे को धकेलकर सुई के छेद के पार ले जाएंगे। बस दूसरी तरफ से धागा खींच लें।

नेल पॉलिश या हेयर स्प्रे ट्रिक

अगर धागे का सिरा बार-बार फैल रहा है, तो यह तरीका सबसे अच्छा है। इसके लिए धागे के किनारे पर थोड़ी सी नेल पॉलिश या हेयर स्प्रे लगाएं और उसे सूखने दें। इससे धागा एकदम कड़क हो जाएगा और बिना मुड़े सुई के छेद में आसानी से चला जाएगा।

सिक्के और तार का देसी जुगाड़

आप घर पर अपना "Threader" बना सकते हैं। इसके लिए एक पतला स्टील का तार लें। इसे 'V' शेप में मोड़ें और एक सिक्के या कार्डबोर्ड के टुकड़े पर टेप से चिपका दें। तार के बड़े लूप में धागा डालना आसान होता है, फिर उस तार को सुई के छेद से गुजार लें।

 

Latest Lifestyle News