ऊनी कपड़ों पर दिख रहे हैं रोएं, तो ऐसे मिटाएं इनका नामोनिशान, एकदम नए जैसे लगने लगेंगे स्वेटर
How to remove lint: क्या आपके ऊनी कपड़े भी रोएं निकलने के कारण पुराने लगने लगे हैं? अगर हां, तो आपको कुछ हैक्स को जरूर आजमाकर देखना चाहिए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर ऊनी कपड़ों की ठीक तरीके से देखभाल नहीं की जाती है, तो उनकी शेल्फ लाइफ कम हो सकती है। ऊनी कपड़ों पर एक बार रोएं दिखने लग जाएं, तो चाहे आपको स्वेटर खरीदे हुए ज्यादा समय न हुआ हो, तब भी स्वेटर पुराना लगने लगता है। आज हम आपको रोएं हटाने के कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप सालों साल तक अपने स्वेटर को नए जैसा बनाकर रख सकते हैं।
यूज कर सकते हैं डॉक्टर टेप- आपको जानकर हैरानी होगी कि आसानी से मिल जाने वाला डॉक्टर टेप रोएं हटाने के काम भी आ सकता है। अगर आपके स्वेटर पर थोड़े बहुत ही लिंट दिख रहे हैं, तो सबसे पहले डॉक्टर टेप को रोएं वाले हिस्से पर अच्छी तरह से लगा लीजिए जिससे सारे लिंट्स यानी रोएं टेप से चिपक जाएं। टेप को थोड़ा सा थपथपाएं और फिर तेजी से खींच लें। थोड़े-बहुत रोएं हटाने के लिए ये एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।
करें लिंट रोलर का इस्तेमाल- मार्केट में या फिर ऑनलाइन आसानी से लिंट रोलर यानी रोएं हटाने वाली मशीन मिल जाती है। लिंट रोलर रोएं हटाने के काम को बेहद आसान बना सकता है। कपड़े को किसी भी सपाट सतह पर रखिए और फिर लिंट रोलर की मदद से आसानी से सारे रोएं हटा दीजिए। महज कुछ ही मिनटों के अंदर आपका पुराना दिखने वाला स्वेटर एकदम नए जैसा दिखने लगेगा।
यूज कर सकते हैं वेल्क्रो स्ट्रिप- अगर आप ऊनी कपड़े या फिर बैग या फिर अपने जूतों को नए जैसा बनाना चाहते हैं, तो वेल्क्रो स्ट्रिप यूज कर सकते हैं। इसका चिपचिपापन आसानी से रोएं हटा सकता है। एक वेल्क्रो स्ट्रिप लेकर इसे रोएं वाले हिस्से पर लगाइए। अब वेल्क्रो स्ट्रिप को दबाकर थोड़ा प्रेशर बनाइए जिससे रोएं इसमें चिपक जाएं और फिर आपको झटके से वेल्क्रो स्ट्रिप को खींच लेना है जिससे रोएं स्वेटर से हट जाएं।
| ये भी पढ़ें: |
| घर पर नींबू से ऐसे बनाएं क्लीनिंग लिक्विड, साफ हो जाएगी गंदगी, मिनटों में कई चीजें चमक जाएंगी |
| धो लिए हैं कपड़े और धूप नहीं है, तो आजमाएं ये ट्रिक्स, आसानी से सूख जाएंगे |
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
