1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कपड़े पर लगे लिपस्टिक, आई लाइनर, चाय या सॉस के दाग कैसे हटाएं, ये घरेलू उपाय करेंगे ड्राई क्लीन से बेहतर असर

कपड़े पर लगे लिपस्टिक, आई लाइनर, चाय या सॉस के दाग कैसे हटाएं, ये घरेलू उपाय करेंगे ड्राई क्लीन से बेहतर असर

Spots Cleaning Hacks From Cloth: अक्सर नए कपड़ों पर खाने पीने या लिपस्टिक और आई लाइनर के दाग लग जाते हैं। कई बार ड्राई क्लीन के बाद भी जिद्दी दाग साफ नहीं होते हैं। ऐसे में आप ये घरेलू उपाय जरूर ट्राई करें। इससे चाय, सॉस और लिपस्टिक के दाग मिनटों में साफ हो जाएंगे।

कपड़ों से दाग कैसे हटाएं- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कपड़ों से दाग कैसे हटाएं

सफेद और हल्के रंग के कपड़ों पर अक्सर कोई न कोई दाग पड़ ही जाता है। कितनी भी सावधानी बरतो लेकिन कभी खाना तो कभी मेकअप की कोई चीज कपड़े पर लग जाती है। अक्सर लोग चाय के दाग, सॉस के दाग और लिपस्टिक के दाग छुड़ाने की तरकीब खोजते हैं। कई बार तो ड्राई क्लीन के बाद भी दाग साफ नहीं होते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ असरदार तरीके बा रहे हैं जिससे आपके सफेद और नए कपड़ों पर लगे दाग आसानी से साफ हो जाएंगे। आइये जानते हैं कपड़े पर लगे चाय, सॉस, सब्जी और लिपस्टिक, आई लाइनर, काजल के दाग कैसे हटाएं?

कपड़े पर लगे दाग हटाने के घरेलू उपाय

कपड़े पर लगे चाय के दाग कैसे साफ करें- चाय का दाग सूती कपड़े में जिद्दी बन जाता है। चाय का दाग हटाने के लिए सबसे पहले कपड़े को तुरंत नॉर्मल पानी से धो लें। सफेद कपड़े पर दाग लगा है तो दाग वाले हिस्से को विनेगर में भिगो दें। थोड़ी देर छोड़ दें और फिर साबुन से रगड़कर धो लें। इसके अलावा नींबू में थोड़ा सोडा लगाकर दाग वाले हिस्से को रगड़ने से निशान साफ हो जाते हैं।

कपड़े से लिपस्टिक के दार कैसे हटाएं- अक्सर साड़ी और शर्ट पर लिपस्टिक के दाग लग जाते हैं। इसे हटाने के लिए एक कॉटन बॉल में अल्कोहल लें और दाग पर थपथपाएं। अब इसे सोप में डालकर छोड़ दें और रगड़कर साफ कर लें। सिरका और डिटर्जेंट के घोल में डुबाकर साफ कर सकते हैं। नींबू के रस में बेकिंग सोडा मिलाकर क्लीन कर लें। इससे लिपस्टिक के दाग छूट जाएंगे।

कपड़े से सॉस और टोमेटो केचअप के दाग कैसे साफ करें- सबसे पहले सॉस को चम्मच से हटा दें और फिर उसे ठंडे पानी में डिप कर दें। ठंडा पानी चलाते रहें और फिर स्पॉट क्लियर का ब्लीच पाउडर से हल्का क्लीन करके रगड़ दें। इससे दाग आसानी से निकल जाएगा। अगर दाग बहुत ज्यादा है तो गर्म पानी में भी डालकर रख सकते हैं।

कपड़े से आई लाइनर और काजल का दाग कैसे हटाएं- कई बार मेकअप करते वक्त आई लाइन या काजल के दाग भी लग जाते हैं। इसे हटाने के लिए नारियल तेल, कोई मॉइस्चराइजर क्रीम, या फिर माइसेलर वॉटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉटन पर लेकर इसे कपड़े पर रगड़ दें। अगर फिर भी साफ न हो तो हेयर स्प्रे हेयरस्प्रे या वैनिश से दाग वाले हिस्से को साफ कर लें। नींबू और सोडा मिलाकर कपड़े पर रगड़ने से भी दाग साफ हो जाते हैं।

 

Latest Lifestyle News