1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. वॉश बेसिन पर लगे पीले दाग कैसे छुड़ाएं, इस आसान उपाय से छूट जाएंगे सारे दाग-धब्बे, बदबू भी हो जाएगी दूर

वॉश बेसिन पर लगे पीले दाग कैसे छुड़ाएं, इस आसान उपाय से छूट जाएंगे सारे दाग-धब्बे, बदबू भी हो जाएगी दूर

Wash Basin Cleaning Tips: बाथरूम में वॉश बेसिन सबसे ज्यादा गंदा होता है। सही से साफ न करने पर वॉश बेसिन पर पीले दाग पड़ जाते हैं, जिन्हें छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। इस उपाय से गंदे वॉश बेसिन को आसानी से साफ कर सकते हैं।

वॉश बेसिन क्लीनिंग टिप्स- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV वॉश बेसिन क्लीनिंग टिप्स

बाथरूम को साफ करना काफी मुश्किल भरा काम है। कुछ लोग हफ्ते में 1-2 बार ही बाथरूम साफ करते हैं, जिससे वॉश बेसिन पर पीले दाग जमा होने लगते हैं। इन दागों को छुड़ाने में कई बार मुश्किल होती है। अगर आपको साफ-सुथरा और चमकदार बाथरूम पसंद है तो वॉश बेसिन साफ करने के लिए ये उपाय अपना सकते हैं। इससे वॉश बेसिन पर लगे दाग साफ हो जाएंगे और बदबू भी दूर हो जाएगी। पूरा बाथरूम एकदम साफ और खुशबूदार बन जाएगा।

वॉश बेसिन साफ करने के उपाय

अमोनिया पाउडर- बाथरूम में लगे जिद्दी दागों को छुड़ाने के लिए अमोनिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 कप पानी में 4 चम्मच सिरका डाल दें और इसे वॉश बेसिन पर लगे दाग पर और बाथरूम में जहां निशान हों वहां छिड़क दें। ऊपर से अमोनिया पाउडर छिड़क दें। करीब 5 मिनट के बाद इसके ऊपर फिर से सिरका वाला घोल स्प्रे कर दें। थोड़ी देर बाद ब्रश से वॉश बेसिन को क्लीन कर लें।

नींबू, नमक, सोडा- वॉश बेसिन को साफ करने का आसान और घरेलू उपाय है कि आप 5-6 नींब के छिलके लें और इन्हें नमक के साथ मिक्सी में अच्छी तरह से ग्राइंडर कर लें। इस तैयार किए सॉल्यूशन में थोड़ा हार्पिक या कोई दूसरा बाथरूम क्लीनर मिला दें। इस पेस्ट को वॉश बेसिन पर लगे जिद्दी दागों पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद ब्रश से रगड़ते हुए क्लीन करें। 

फिटकरी- बाथरूम में दंगे और पीले पड़ चुके वॉश बेसिन को क्लीन करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये असरदार उपाय है। इसके लिए फिटकरी को पानी में डालकर एक घोल जैसा बना लें। इस घोल को 10 मिनट तक पानी में उबालें और अब जहां दाग लगे हैं वहां फैलाकर लगा दें। कुछ देर बाद ब्रश से वॉश बेसिन को क्लीन करें। इससे वॉश बेसिन पर लगे पीले दाग साफ हो जाएंगे।

नेफ्थलीन बॉल्स- जिन लोगों के बाथरूम से बहुत ज्यादा बदबू आती है। खासतौर से वॉश बेसिन से बदबू आ रही हो तो वॉश बेसिन में नेफ्थलीन की कुछ बॉल्स डाल दें। पानी में नेफ्थलीन बॉल्स जल्दी घुलती नहीं है और इससे बाथरूम की बदबू भी दूर हो जाती है। इससे वॉश बेसिन की नाली से कीड़े नहीं आते और पाइप की सड़न भी खत्म हो जाती है।

 

Latest Lifestyle News