A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. होटल या अस्पताल में आग लगने पर कैसे बच सकते हैं, जानिए क्या करना चाहिए, बचाव के टिप्स

होटल या अस्पताल में आग लगने पर कैसे बच सकते हैं, जानिए क्या करना चाहिए, बचाव के टिप्स

Fire Safety Tips: आग लगने की घटना कहीं भी और कभी भी हो सकती है। ऐसे में आपको घबराने की बजाय आग से खुद को सुरक्षित बाहर निकालने के बारे में सोचना चाहिए। जानिए अगर किसी अस्पताल या होटल में आग लग जाए तो कैसे अपनी जान बचा सकते हैं। आग से बचने के टिप्स क्या हैं?

आग लगने पर कैसे बच सकते हैं? - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आग लगने पर कैसे बच सकते हैं?

इन दिनों आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हाल ही में दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में आग लगने की घटना सामने आई जिसमें 21 लोगों को मौत हो गई। वहीं आज सुबह बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में प्रसाद हॉस्पिटल में आग लगने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। आग लगने पर लोग बुरी तरह से घबरा जाते हैं, लेकिन पैनिक करने की बजाय आग से तुरंत बाहर निकलने के बारे में सोचना चाहिए। अगर कभी आप या आपका परिवार ऐसी स्थिति में फंस जाए तो जानिए कैसे बचकर निकलें। आग लगने पर खुद को कैसे बचाएं। कौन सी गलतियां आपको नहीं करनी चाहिए?

आग लगने पर कैसे जान बचाएं?

शॉर्ट सर्किट होने पर आग पर पानी न डालें- अगर कहीं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या किसी शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है तो आग बुझाने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें। इससे आपको तेज करंट लग सकता है और स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में सिर्फ क्लास ई फायर एक्सटिंग्विशर या सूखा रेत लेकर आग बुझाएं।

ऊपर न भागें- अगर किसी बिल्डिंग में आग लगी है तो ऊपर की मंजिल की तरफ न जाएं। कई बार लोग जान बचाने के लिए छत की ओर भागने लगते हैं। आग और धुआं हमेशा ऊपर की ओर जाता है जिससे ऊपरी मंजिलों में दम घुटने का खतरा बढ़ जाता है। आपको नीचे की ओर बिल्डिंग से बाहर निकलने और आग की उल्टी दिशा बचकर भागना है।

लिफ्ट का इस्तेमाल न करें- आग लगने की स्थिति में लिफ्ट का उपयोग भूलकर भी न करें। क्योंकि आग लगने से बिजली कट सकती है और आप लिफ्ट में फंस सकते हैं। कई बार लिफ्ट के शाफ्ट में धुआं तेजी से भरता है और इससे आपका लिफ्ट में दम घुट सकता है। इसलिए बचने के लिए सीढ़ियों का ही उपयोग करें।

खिड़कियां न खोलें- आग लगने पर लोग धुआं निकलने के लिए खिड़कियां खोल देते हैं। जबकि बाहर से आने वाली हवा में ऑक्सीजन ज्यादा होता है। ऐसे में ऑक्सीजन मिलते ही आग और ज्यादा तेजी से फैल सकती है। आप निकलने के लिए खिड़की या दरवाजे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जितना जल्दी हो बाहर निकलें- कई बार आग लगने पर लोग सामान बचाने के चक्कर में पड़ जाते हैं। लेकिन ध्यान रखें आपकी जान से ज्यादा कोई भी चीज कीमती नहीं है। आग लगने पर सबसे पहले फायर ब्रिगेड को कॉल करें और अपने परिवार को बाहर निकालने की कोशिश करें। ध्यान रखें आग बुझाने के लिए आग में कुछ और न फेंके इससे आग और तेज हो सकती है।

बैठकर निकलें- अगर आग लग जाए और धुआं भर जाए तो खड़े होकर निकलने की बजाय बैठकर या लेटकर निकलें। घुटनों के बल बाहर की ओर निकलें, क्योंकि जमीन के पास ऑक्सीजन का लेवल ज्यादा होता है और धुआं ऊपर की ओर जाता है। निकलते वक्त अपने मुह और नाक को गीले कपड़े से कवर कर लें। 

रस्सी और सीढ़ी रखें- आग लगने की स्थिति में बचने के लिए घर में एक मोटी रस्सी जरूर रखें। इससे आप आसानी से खिड़की से बाहर निकल सकते हैं। आपात स्थिति में सीढ़ी भी आपकी जान बचाने के काम आ सकती है। आप घर में एक सीढ़ी जरूर रखें।

सामान की पीछे न छुपें- ध्यान रखें किसी भी सामान के पीछे छुपने की कोशिश न करें। इससे रेस्क्यू के वक्त आपको खोजना मुश्किल हो सकता है। कई बार सामान में आग लग जाती है। कई बार छत गिरने से आप उस सामान के पीछे फंस सकते हैं। इसलिए खुले में रहें।

Latest Lifestyle News