A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर पेट भर खाने के बाद भी शख्स ने घटाया 20 किलो से ज्यादा वजन, सिर्फ 6 महीने में किया कमाल, कभी 113 किलो था वजन

पेट भर खाने के बाद भी शख्स ने घटाया 20 किलो से ज्यादा वजन, सिर्फ 6 महीने में किया कमाल, कभी 113 किलो था वजन

Weight Loss Without Dieting: मोटापा घटाने के लिए खाना छोड़ने से ज्यादा जरूरी है खाने में बदलाव करना और सही डाइट को अपनी दिनचर्या में शामिल करना। 47 साल के मैथ्यू ने पेटभर खाना खाने के बाद भी अपना 20 किलो से ज्यादा वजन कम कर लिया है। जानिए कैसे?

बिना डाइटिंग के कैसे घटाएं वजन- India TV Hindi Image Source : FREEPIK बिना डाइटिंग के कैसे घटाएं वजन

How to lose weight fast naturally: वजन घटाने में आपकी डाइट सबसे बड़ा रोल प्ले करती है। कम खाने से ज्यादा जरूरी है कि आप क्या खा रहे हैं और कितना खा रहे हैं। डाइटिंग का नाम आते ही लोगों के मन में एक बात आती है कि अब भूखे रहना होगा, लेकिन ऐसा नहीं है आप पेट भर खाना खाने के बाद भी वजन घटा सकते हैं। बिना भूखे रहे आप अपने मोटापे को कम कर सकते हैं। अमेरिका के कोलोराडो में रहने वाले 47 साल के मैथ्यू कोमोस ने कुछ ऐसा ही किया है। कभी शराब और स्मोकिंग की लत से परेशान रहने वाले मैथ्यू का वजन तेजी से बढ़ने लगा था। गलत डाइट की वजह से मोटापा बढ़ता ही जा रहा था। लेकिन आज वो पहले से कहीं ज्यादा फिट है। इसके लिए उन्होंने भूखे पेट रहने की बजाय अपनी डाइट बदली है। 

बिना डाइटिंग के घटाया वजन 

मैथ्यू जब 26 से 32 साल की उम्र के बीच थे तो उनका वजन करीब 250 पाउंड यानि 113 किलो से ज्यादा पहुंच गया था। उन्हें अपनी खराब हो रही सेहत को लेकर चिंता होने लगी थी। इसके बाद उन्होंने नियमित रूप से हाइकिंग और स्कीइंग शुरू की, जिससे उनका 20 पाउंड वजन कम हुआ। उन्होंने एक किताब Eat to Live पढ़ी और प्लांट-बेस्ड, न्यूट्रिएंट-रिच डाइट अपनाने का फैसला किया। उन्होंने चीनी और डेयरी प्रोडक्ट्स पूरी तरह छोड़ दिए और हरी सब्जियां, बीन्स, मशरूम, बेरी और बीज खाना शुरू किया।

एक्सरसाइज और वॉक ने दिखाया कमाल

सिर्फ छह महीनों में उनका वजन 220 पाउंड से घटकर 175 पाउंड हो गया। इतना वजन कम होने के बाद उन्होंने और ज्यादा मेहनत की, रोज दौड़ना, स्विमिंग और HIIT वर्कआउट शुरू किए। मैथ्यू कहते हैं कि यह सिर्फ डाइट नहीं, बल्कि पूरी लाइफस्टाइल में बदलाव है। अब वो खाने को स्वाद और फीलिंग्स के लिए नहीं बल्कि शरीर को मिलने वाले फ्यूल और एनर्जी के रूप में देखते हैं। वजन घटाने के लिए आप कोई भी तरीका अपना सकते हैं लेकिन उसे लगातार और ईमानदारी से निभाना जरूरी है।

 

Latest Lifestyle News