गर्मियों के मौसम में सब्जियां हो चाहे फल बहुत जल्दी सूखते हैं। खासतौर पर अगर हम नींबू की बात करें तो ये तो फ्रिज में रखने के बाद भी बहुत ही जल्दी सूख जाते हैं जिससे उसका जूस खत्म हो जाता है। इस मौसम में यह महंगे भी बहुत मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन टिप्स लेकर आए हैं। इन टिप्स की मदद से आप नींबू को महीनों तक स्टोर कर के रख सकते हैं। महीनों बाद भी ये नींबू फ्रेश और ताजे रहेंगे।
नींबू को सूखने से बचाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो:
-
पानी में भरकर रखें: अगर इस मौसम में आप नीम्बू को कई दिनों तक रसीला और ताजा रखना चाहते हैं तो उसे डायरेक्ट फ्रिज में न रखें। एक गिलास या बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें नींबू डाल दें। पानी में नींबू डालने से वे सूखते नहीं हैं। इस बात का ध्यान रखें कि पानी हर तीन से चार दिन में बदलना है।
-
नींबू में तेल लगाएं: अगर आप नींबू को दस पंद्रह दिन के लिए जूसी और फ्रेश रखना चाहते हैं तो सभी नींबू में तेल की हल्की लेयर लगा दें। तेल लगाने से नीम्बू के पोर्स बंद हो जाते हैं जिससे नमी बाहर नहीं निकलती। अब नींबू को एक एयर कंटेरन डिब्बे में रखकर फ्रिज में रख दें। इससे नींबू नहीं सूखते हैं
-
ज्यादा जूस के लिए करें ये काम: अगर आप चाहते हैं कि नींबू से ज़्यादा जूस निकले तो उसे काटने से पहले किचन प्लेटफॉर्म पर एक हाथ से अच्छी तरह से स्क्वीज़ करें। और फिर काटें। आइए करने से नींबू से ज़्यादा जूस निकलते हैं।
-
आइस ट्रे में स्टोर कर के रखें जूस: अगर आप चाहें तो नींबू के जूस को स्टोर कर सकते हैं। एक आइस ट्रे में सभी नींबू का जूस निकालें और जब भी ज़रूरत हो तब उसका इस्तेमाल करें। आप इसका इस्तेमाल एक महीने तक कर सकते हैं।
इन बातों भी रखें ध्यान:
नींबू को कभी भी प्याज, टमाटर व केले के पास न रखें। अगर आप इसे पकने वाले फल या सब्जियों के पास रखते हैं तो इससे नींबू जल्दी खराब हो सकते हैं। दरअसल, पकने वाले फल और सब्जियां कुछ ऐसे गैस छोड़ते हैं जो नींबू को खराब कर सकते हैं।
Latest Lifestyle News