अपने आप को फिट और हेल्दी रखने के लिए लोग सुबह के समय बॉइल किया हुआ अंडा या ऑमलेट खाना पसंद करते हैं। अब, अंडा तो आसानी से उबल जाता है लेकिन ऑमलेट बनाते हुए कई बार वह पैन से चिपक जाता है और उसके कई टुकड़े हो जाते हैं। हद तो तब हो जाती है जब नॉन स्टिक पैन पर भी ऑमलेट चिपक जाए। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के इन टिप्स को फॉलो करें। पंकज भदौरिया बता रही हैं कि कैसे आप ऑमलेट को पैन पर चिपकने से आसानी से बचा सकते हैं। तो चलिए नोट कर लीजिए टिप्स और ट्रिक्स।
ऑमलेट को चिपकने से बचाने के लिए ये टिप्स करें फॉलो:
-
पैन पर हल्का नमक छिड़कें: इसके अलावा ऑमलेट बनाने से पहले आप पैन पर हल्का सा नमक छिड़कें। नमक अंडो को पैन में चिपकने से बचाता है। आप देखेंगे इस ट्रिक से ऑमलेट एकदम आसानी से पैन से निकल जाएगा साथ ही यह फ्लफी और मुलायम बनता है।
-
ऑमलेट को ढक दें: ऑमलेट को चिपकने से बचाने के लिए, आप एक और ट्रिक आज़मा सकते हैं। अंडे को फेटकर पैन पर डालें और फिर गैस की आंच स्लो कर उसे ढक दें। धीमी आंच पर अंडे को ढककर पकाने से भाप बनती है, जिससे ऑमलेट अच्छे से फूलता है। इस वजह से ये पैन पर चिपकता नहीं है और स्पंजी बनता है बिना चिपके पैन से आसानी से अलग हो जाता है।
-
अच्छी तरह से फेंटें: अगर ऑमलेट फ्लफी नहीं बन रहा है तो हो सकता है कि आप उसे अच्छी तरह से फेंटते नहीं हों। अंडे को फ्लफी और मोटा बनाने के लिए सबसे पहले अंडे को अच्छी तरह से फेंटें इससे उसके अंदर की हवा आसानी से निकल जाती है और इसमें मौजूद जर्दी और सफ़ेद हिस्सा एक जैसे हो जाते हैं
Latest Lifestyle News