A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर डेयरी प्रोडक्ट्स से है एलर्जी? डाइट में शामिल करें Almond Milk, जानें घर पर कैसे बनाएं?

डेयरी प्रोडक्ट्स से है एलर्जी? डाइट में शामिल करें Almond Milk, जानें घर पर कैसे बनाएं?

How To Make Almond Milk: डेयरी (दूध) से एलर्जी या लैक्टोज इनटॉलरेंस होने पर बादाम का दूध एक बेहतरीन, विकल्प है। चलिए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाएं?

 बादाम का दूध - India TV Hindi Image Source : UNSPLASH बादाम का दूध

अगर आपको दूध या दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी होती है, तो अपनी डाइट में सही विकल्प चुनना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में बादाम का दूध (Almond Milk) एक हेल्दी और पौष्टिक विकल्प साबित हो सकता है। यह न सिर्फ डेयरी-फ्री होता है, बल्कि इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। बादाम का दूध आप बाजार से खरीदने के बजाय घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं बादाम का दूध के फायदे और इसे घर पर बनाने का आसान तरीका।

बादाम दूध पीने के फायदे

  • वजन होता है कंट्रोल: बादाम का दूध गाय के दूध की तुलना में बहुत कम कैलोरी वाला होता है, जो वजन घटाने की कोशिश करने वालों के लिए एक बेहद विकल्प है। विटामिन D और E से भरपूर होने के कारण, यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

  • हृदय के लिए है फायदेमंद: बादाम के दूध में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड वसा, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे यह हृदय स्वास्थ्य के लिए एक उत्तम विकल्प है।

  • त्वचा और बालों के लिए: बादाम का दूध विटामिन E, एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन स्रोत है, जो त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देकर उसे चमकदार बनाता है और समय से पहले आने वाली झुर्रियों को कम करता है। यह न केवल त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि बालों को मजबूत बनाने, बालों के झड़ने को कम करने और उन्हें चमक प्रदान करने में भी सहायक है।

  • हड्डियों की मजबूती: बादाम का दूध, हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन है, क्योंकि इसमें प्रति कप 482 मिलीग्राम तक कैल्शियम हो सकता है। यह डेयरी-मुक्त विकल्प कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है, ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

  • पाचन और लैक्टोज फ्री: बादाम का दूध लैक्टोज फ्री होता है, क्योंकि यह बादाम से बनता है। यह लैक्टोज इनटॉलरेंस (दूध न पचने की समस्या) वाले लोगों के लिए एक सुरक्षित और आसानी से पचने योग्य विकल्प है, जो पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिला सकता है।

कैसे बनाएं बादाम का दूध?

रात में एक कप भीगे हुए बादाम को पानी में भिगो दें। सुबह बादाम को छील लें और मिक्सर जार में एक कप बादाम और तीन कप पानी डालें। ग्राइंडर में बादाम को अच्छी तरह से पीसें। जब यह पीस जाए तब उसे एक कॉटन के कपड़े से छानकर बड़े बर्तन में रखें। बादाम का दूध तैयार है। इसमें हल्का मीठापन लाने के लिए आप खजूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Latest Lifestyle News