A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Turmeric Milk In Summer: क्या गर्मी में हल्दी वाला दूध पी सकते हैं, जानिए 1 गिलास दूध में कितनी हल्दी मिलानी चाहिए?

Turmeric Milk In Summer: क्या गर्मी में हल्दी वाला दूध पी सकते हैं, जानिए 1 गिलास दूध में कितनी हल्दी मिलानी चाहिए?

Kya Garmi Me Haldi Vala Doodh Peena Chahiye: आयुर्वेद में हल्दी को मसाला नहीं बल्कि औषधि माना गया है। हल्दी का दूध पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या गर्मी में भी हल्दी का दूध पी सकते हैं। आइये जानते हैं आयुर्वेद क्या कहता है?

क्या गर्मी में हल्दी वाला दूध पी सकते हैं?- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV क्या गर्मी में हल्दी वाला दूध पी सकते हैं?

आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा का मानना है कि हल्दी वाला दूध पीना सिर्फ सर्दी में ही नहीं बल्कि गर्मियों में भी असरदार है। हल्दी वाला दूध पीने से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं, यह भारतीय पारंपरिक औषधियों में एक अहम स्थान रखता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या गर्मियों में हल्दी वाला दूध पीना सही है या नहीं? आपने सुना होगा कि हल्दी की तासीर गर्म होती है, इसलिए बहुत लोग हल्दी दूध अवॉइड करते हैं लेकिन संतुलित मात्रा में कुछ भी लिया जाए तो वो नुकसान नहीं करेगा, बल्की आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा। आइये जानते हैं>

हल्दी के सामान्य फायदे क्या हैं?

  • हल्दी में करक्यूमिन होता है जो एक प्राकृतिक सूजन रोधी यौगिक है
  • इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • जोड़ों का दर्द कम करता है
  • नींद अच्छी करता है
  • अंदर से उपचार करता है

इतनी गर्मी में हल्दी का दूध पीना सही है या नहीं?

आयुर्वेद के अनुसार, हल्दी एक बेहतरीन औषधि है जो बीमारियों से बचाने के साथ-साथ त्वचा में प्राकृतिक निखार लाती है। लेकिन गर्मी के मौसम में इसका अनियमित सेवन भी नुकसान कर सकता है, हल्दी दूध का फायदा तभी है जब आप इसे सही मात्रा में इस्तेमाल करते हैं। एक दिन में 1 गिलास हल्दी वाला दूध पीना आपके शरीर में ऊर्जा और स्फूर्ति को बरकरार रखेगा।

गर्मियों में हल्दी के दूध के छुपे हुए फायदे

  • वजन को नियंत्रित रखता है
  • पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और कब्ज में आराम मिलता है
  • शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, त्वचा ग्लो करती है
  • हल्दी में मौजूद एंटी सेप्टिक तत्व घाव जल्दी भरने में मदद करता है

गर्मी में हल्दी वाला दूध पीते वक्त ध्यान रखें 3 बातें 

  • हल्दी वाला दूध ठंडा या गुनगुना पी सकते हैं
  • सोने से पहले, रात को पीएं
  • दिन में एक बार ही इसका सेवन करें

1 गिलास दूध में कितनी हल्दी मिलानी चाहिए?

हल्दी वाले दूध के भरपूर फायदे के लिए आपको कम मात्रा में ही हल्दी का प्रयोग करना चाहिए। 1 गिलास दूध में आप आप ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर या कच्ची हल्दी को घिसकर मिला सकते हैं। 

डॉक्टर का सुझाव- हल्दी आपकी सेहत के लिए जितनी फायदेमंद है उतनी ही नुकसानदायक भी हो सकती है, अगर इसका इस्तेमाल ज़्यादा मात्रा में किया जाए तो!

हल्दी वाला दूध किसे नहीं पीना चाहिए?

  • अगर आपको एसिडिटी या शरीर में गर्मी की समस्या है तो हल्दी के दूध से बचें
  • 1 चम्मच से ज़्यादा हल्दी न डालें, विशेष रूप से गर्मी में, ये पेट में जलन पैदा कर सकती है
  • अगर आप खून पतला करने वाली दवाएx ले रहे हैं
  • जिन्हें पित्ताशय (gall bladder) की समस्या है
  • गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से सलाह लें
  • अगर आपको हल्दी वाले दूध से एलर्जी है या फिर आप लैक्टोज इंटॉलरेंस हैं 

आयुर्वेद का सुझाव

गर्मियों में सीमित मात्रा में हल्दी वाला दूध पीने से, आपके शरीर के रोग जल्दी ठीक होंगे और स्वास्थ्य मजबूत रहेगा, जो आपको बीमारी से लड़ने में असरदार साबित होगा। गर्मियों में हल्दी वाला दूध अवॉइड करने की जरूरत नहीं है, बस याद रखिए। आप ¼ छोटी चम्मच हल्दी को गुनगुने दूध में मिलाकर रात में सेवन करें। इसमें 1 चुटकी काली मिर्च भी मिला दें।

 

Latest Lifestyle News