A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गर्मी की वजह से सड़ने गलने लगे हैं फ्रेश टमाटर तो इन टिप्स को करें फॉलो, जल्दी नहीं होंगे खराब

गर्मी की वजह से सड़ने गलने लगे हैं फ्रेश टमाटर तो इन टिप्स को करें फॉलो, जल्दी नहीं होंगे खराब

easy hacks to prevent tomatoes: गर्मियों में तेज गर्मी की वजह से टमाटर जल्दी नरम होकर सड़ने लगते हैं, लेकिन कुछ आसान स्टोरेज टिप्स अपनाकर आप उन्हें लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं।

गर्मियों में टमाटर को खराब होने से कैसे बचाएं,- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH गर्मियों में टमाटर को खराब होने से कैसे बचाएं,

गर्मियों में तेज तापमान का असर सिर्फ हमारे शरीर पर ही नहीं, बल्कि किचन में रखी सब्जियों पर भी पड़ता है। खासकर टमाटर, जो थोड़ी सी गर्मी में ही नरम होकर सड़ने लगते हैं। ऐसे में बार-बार टमाटर खराब होना न सिर्फ परेशानी बढ़ाता है, बल्कि पैसों की बर्बादी भी करता है। लेकिन कुछ आसान स्टोरेज टिप्स अपनाकर आप टमाटरों को लंबे समय तक ताजा और इस्तेमाल लायक रख सकते हैं।

टमाटर को सड़ने से बचाने के लिए आज़माए ये टिप्स: 

  • प्लास्टिक बैग में न रखें: सबसे पहले ध्यान रखें कि टमाटरों को कभी भी प्लास्टिक बैग में बंद करके न रखें। इससे उनमें नमी जमा हो जाती है और वे जल्दी गलने लगते हैं। 

  • हमेशा खुली जगह पर रखें: टमाटर को हमेशा खुले और हवादार स्थान पर रखें, ताकि हवा का सही सर्कुलेशन बना रहे। 

  • सीधी धूप से बचाएं: अगर टमाटर अभी पूरी तरह पके नहीं हैं, तो उन्हें कमरे के तापमान पर ही रखें और सीधी धूप से दूर रखें।

  • पूरी तरह पके टमाटर ही फ्रिज में रखें: जब टमाटर पूरी तरह पक जाएं, तब आप उन्हें फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। लेकिन उन्हें रखने से पहले धोना नहीं चाहिए, क्योंकि नमी से वे जल्दी खराब हो सकते हैं। 

  • धोकर स्टोर न करें: इस्तेमाल करने से ठीक पहले ही धोएं। साथ ही, टमाटरों को डंठल (स्टेम) वाली साइड नीचे की ओर रखकर रखने से उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है और वे ज्यादा समय तक फ्रेश रहते हैं।

  • प्यूरी बनाकर स्टोर करें: अगर आपके पास ज्यादा मात्रा में टमाटर हैं, तो उन्हें काटकर एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है। आप चाहें तो टमाटर की प्यूरी बनाकर भी रख सकते हैं, जिससे वे लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं और जरूरत पड़ने पर आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

इन छोटे-छोटे लेकिन असरदार टिप्स को अपनाकर आप गर्मियों में भी टमाटरों को जल्दी खराब होने से बचा सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी सब्जियां लंबे समय तक फ्रेश रहेंगी, बल्कि फूड वेस्टेज भी कम होगा और पैसे की बचत भी होगी।

Latest Lifestyle News