एक बार शरीर पर मोटापा बढ़ जाए तो कम करना मुश्किल हो जाता है। खासतौर से जिद्दी फैट जो सालों से जमा होता है उसे कम करने में पसीने छूटने लगते हैं। लेकिन फिटनेस का जुनून भी अलग होता है एक बार आप खुद को फिट रखने का सोच लें तो इसे पाना बहुत आसान हो जाता है। ऐसा ही कर दिखाया है 33 साल की किम क्विगली ने, जो इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। किम पेशे से नर्स हैं। किम का वजन 131 किलो था लेकिन अब उन्होंने 62 किलो वजन घटा लिया है। खास बात ये है कि किम ने इसके लिए न कोई सर्जरी करवाई और न ही किसी तरह के ड्रग्स का इस्तेमाल किया। सिर्फ इन 2 चीजों को करने से किम ने वजन कम कर लिया है।
किम ने बताया कि बढ़े हुए वजन की वजह से उन्हें काफी मुश्किलें झेलनी पड़ती थीं। चलना-फिरना मुश्कल हो गया था और बच्चे उनके मोटापे से परेशान रहते हैं। किम ने बताया कि कई बार वो बच्चों के साथ एडवेंचर पार्क, झूला या राइड्स पर भी नहीं जा पाती थीं। क्योंकि उन्हें सीट पर बैठने में परेशानी होती थी।
Image Source : Socialनर्स किम क्विगली ने कम किया वजन
ऐसी बदली किम की जिंदगी
किम ने अपने बढ़े हुए वजन को कम करने की उस वक्त ठान ली जब उनका एक्सीडेंट के बाद तेजी से वजन बढ़ने लगा था। किम को करीब 1 साल चलने फिरने के लिए मना किया गया था। जिससे उनका वजन और भी बढ़ गया था। बस उसके बाद किम ने मोटापे को कम करने की ठान ली।
डाइट और वॉक ने किया असरदार काम
किम चूंकि फूड लवर रही हैं तो उन्होंने डाइटिंग नहीं की बल्कि अपने खाने को पकाने का तरीका बदल लिया। किम ने तेल और मीठा खाना छोड़ दिया। वो बिना तेल वाला लीन मीट खाने लगीं। खाने में प्रोटीन रिच चीजों और उबली सब्जियों को शामिल किया। इसके साथ रोजाना वॉक करना नहीं भूलती है।
Latest Lifestyle News