A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. भारी भरकम मोटे कंबल को सर्दियों में धोने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत, बस आज़मा लें ये ट्रिक चुटकियों में मिलेगी नई जैसी चमक

भारी भरकम मोटे कंबल को सर्दियों में धोने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत, बस आज़मा लें ये ट्रिक चुटकियों में मिलेगी नई जैसी चमक

ठंड के कंबल और रजाई से अगर बदबू आ रही है हो गए हैं तो इन कुछ टिप्स की मदद से बदबूदार और गंदे कंबल को साफ़ और क्लीन कर सकते हैं।

बिना धोए कंबल कैसे साफ करें, - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @ MAAYEHKAISEKARUN? बिना धोए कंबल कैसे साफ करें,

सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। ऐसे में ठंड से बचने पाने के लिए लोग धीरे-धीरे मोटे कंबल और रजाई बाहर निकालने लगेंगे। जब कंबल को कई महीनों के बाद बाहर निकालते हैं तो उसमें से पुरानी बंद सी बदबू आती है, वहीं कई बार ये रखे-रखे भी गंदे भी हो जाते हैं। ऐसे में कंबल और रजाई की बदबू दूर करने और उन्हें साफ रखने के लिए या तो धोना पड़ता है या ड्राई क्लीन कराना पड़ता है। अब धोने की वजह से सर्दियों में वे जल्दी सूखते नहीं है। वहीं ड्राई क्लीन करने के लिए हज़ारो रुपए खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में अगर आप दुविधा में हैं कि गंदे कंबल को कैसे साफ़ करें? तो इन कुछ टिप्स को फॉलो कर लें। इन टिप्स की मदद से आप गंदे और बदबूदार कंबलों की सफाई कर सकते हैं।

गंदे कंबल को साफ़ करने के लिए आज़माएं ये टिप्स:

  • धूप में सुखाएं: अगर, कंबल या रजाई से पुरानी बंद सी बदबू आ रही है तो उसेको दूर करने के लिए आप धूप का इस्तेमाल कर सकते हैं। कम्बल को कुछ देर के लिए धूप में सुखाने से सीलन और बैक्टीरिया खत्म होते हैं। 

  • बेकिंग सोडा छिड़कें: कंबल को बिना धोए साफ करने के लिए उस पर बेकिंग सोडा छिड़ककर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद कंबल को झाड़ दें या वैक्यूम क्लीनर से अच्छी तरह साफ कर लें। बेकिंग सोडा गंदगी, धूल और बदबू को सोख लेता है।  

  • सिरका स्प्रे करें: अगर आपकी मोटी रजाई या कंबल से गंध आ रही हो, तो व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल करें। एक स्प्रे बोतल में सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिलाएं और हल्का-हल्का छिड़काव करें। फिर कंबल को धूप या हवादार जगह पर सूखने दें। सिरका न केवल बदबू हटाता है बल्कि उसमें ताजगी भी छोड़ जाता है।

  • कपूर का इस्तेमाल करें: कंबल के कवर में कपूर की गोलियों को कपड़े में बांधकर कुछ घंटों के लिए रखने से कंबल से बदबू और नमी दूर हो सकती है। यह प्रक्रिया कंबल को अच्छी खुशबू देने में भी मदद करती है। 

Latest Lifestyle News