1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. एक किलो मूंगफली का छिलका निकालने में नहीं निकलेगा आपका दम, मिनटों में peanuts होंगे साफ, बस आजमाएं ये ट्रिक्स

एक किलो मूंगफली का छिलका निकालने में नहीं निकलेगा आपका दम, मिनटों में peanuts होंगे साफ, बस आजमाएं ये ट्रिक्स

How to Remove the Skins from Peanuts: 1 किलो मूंगफली का छिलका निकालने में आपका दम नहीं निकलेगा, यदि आप सही 'देसी जुगाड़' और तकनीक का इस्तेमाल करें। जानिए रोस्टेड मूंगफली को छीलने का सबसे आसान तरीका

मूंगफली- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH मूंगफली

भुनी हुई मूंगफली का स्वाद लाजवाब लगता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। मूंगफली का पोषण वैल्यू बादाम से कम नहीं है लेकिन बादाम की तरह इसे भी छीलना कई बार मुश्किल भरा हो जाता है। अगर ज़्यादा मूंगफली हो तो उसके छिलके निकालने में बहुत टाइम लग जाता है। हालांकि, अगर आप ये कुछ टिप्स आज़माएंगे तो कुछ ही मिनटों में एक किलो मूंगफली के छिलके को आसानी से निकाल लेंगे। चलिए जानते हैं जानिए रोस्टेड मूंगफली को छीलने का सबसे आसान तरीका कौन से हैं?

1 किलो मूंगफली छीलने के आसान टिप्स 

  • कपड़े की पोटली पर रगड़ना: सबसे पहले भुनी हुई मूंगफली को हल्का ठंडा होने दें। फिर उसे एक साफ सूती कपड़े में डालें। अब कपड़े की पोटली बनाकर उसे हल्के हाथों या बेलन से रगड़ें। ऐसा करने से सारे छिलके आसानी से उतर जाएंगे।

  • लहसुन की जाली ट्रिक: मूंगफली के छिलके निकालने में लहसुन और प्याज की जाली भी बेहद मददगार है। मूंगफली को भून लें उसके बाद हल्का ठंड करें और फिर लहसुन या प्याज के साथ आने वाली प्लास्टिक की जाली में मूंगफली डालकर रगड़ें

  • नमक डालना: मूंगफली को भूनते समय उसमें नमक डालने से छिलका जल्दी निकल जाता है. तो, मूंगफली को कड़ाही में धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि छिलका अपने आप ढीला न होने लगे। भूनते समय थोड़ा नमक डाल देने से छिलका ज्यादा तेजी से निकलता है।

  • फूंक मारकर साफ करें: मूंगफली को भुनने के बाद, छिलके उतारने के बाद, किसी चौड़े बर्तन में रखकर पंखे के नीचे या फूंक मारकर छिलकों को दानों से आसानी से अलग कर सकते हैं।

मूंगफली खाने के फायदे

मूंगफली पोषक तत्वों का खजाना है, जिसे 'गरीबों का बादाम' भी कहा जाता है। रोजाना मुट्ठी भर मूंगफली खाने से दिल स्वस्थ रहता है, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स के कारण मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है, वजन नियंत्रण में मदद मिलती है, और पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। यह खून की कमी को दूर करती है और सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के साथ ऊर्जा प्रदान करती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Latest Lifestyle News