A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. फ्रिज में रखने के बाद भी सड़ने लगती है धनिया और मिर्च? ऐसे करेंगे स्टोर तो लंबे समय तक नहीं होगी खराब

फ्रिज में रखने के बाद भी सड़ने लगती है धनिया और मिर्च? ऐसे करेंगे स्टोर तो लंबे समय तक नहीं होगी खराब

अगर धनिया और हरी मिर्च फ्रिज में जल्दी खराब हो जाती हैं, तो अब समय है स्टोरेज का तरीका बदलने का। चलिए जानते हैं इन्हें स्टोर करने का बेहतरीन तरीका

धनिया और मिर्च- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @SSONIYA PARAG RECIPES धनिया और मिर्च

अगर फ्रिज में रखने के बाद भी धनिया और मिर्च जल्दी खराब हो जाती हैं, तो समझ लीजिए कि स्टोर करने का तरीका सही नहीं है। हल्की सी नमी या गलत पैकिंग की वजह से ये जल्दी सड़ने लगती हैं और उनका फ्रेशनेस खत्म हो जाता है। लेकिन अगर आप कुछ आसान ट्रिक्स अपनाएं, तो धनिया और मिर्च को लंबे समय तक ताजा और हरा-भरा रखा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं क्या है सही स्टोरेज का तरीका।

धनिया को स्टोर करने के उपाय:

  • धनिया को धोकर सुखाएं: हरे धनिये को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए, उसकी खराब पत्तियां हटाकर जड़ों को काट लें। इसे पानी में हल्का नमक डालकर धोएं ताकि गंदगी निकल जाए, फिर अतिरिक्त पानी सुखाकर किसी टिश्यू पेपर या अख़बार में लपेटकर एयरटाइट कंटेनर या बैग में फ्रिज में रखें।

  • पानी वाला जार का करें इस्तेमाल: धनिया को कांच के जार में थोड़ा पानी भरकर उसमें खड़ा रखना और ऊपर से पॉलीथिन कवर करना, धनिये को 1-2 हफ्ते तक ताज़ा बनाए रखने का एक बहुत ही प्रभावी तरीका है।

हरी मिर्च को स्टोर करने के उपाय

  • डंठल हटाएं: हरी मिर्च को 15-20 दिनों तक ताजा रखने के लिए, उनके डंठल को तोड़ दे, क्योंकि सड़न वहीं से शुरू होती है। डंठल हटाने से सड़ने की संभावना 80% तक कम हो जाती है। एक एयरटाइट कंटेनर या प्लास्टिक बैग में नीचे टिशू पेपर या अखबार बिछाकर मिर्च रखें, फिर ऊपर से एक और टिशू पेपर से ढककर फ्रिज में रखें। इससे नमी सोख ली जाती है और मिर्च सड़ती नहीं है।

  • जिप लॉक बैग: हरी मिर्च को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए सूती कपड़े का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।इसे सूती कपड़े में लपेटकर या जिप लॉक बैग में रखकर फ्रिज में रखने से वे 20-25 दिनों तक खराब नहीं होतीं। 

धनिया और मिर्च स्टोर करते समय इन बातों का रखें ध्यान:

धनिया और मिर्च को हमेशा फ्रिज के निचले हिस्से या वेजिटेबल ड्रॉअर में रखें, न कि फ्रीजर के पास। प्लास्टिक बैग में सीधे न रखें, इससे नमी से वे जल्दी खराब होते हैं। समय-समय पर चेक करते रहें कि कोई पत्ता या मिर्च गल तो नहीं रही है, खराब चीज को तुरंत हटा दें।

Latest Lifestyle News