1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बिना मिट्टी और खाद के बढ़ने लगते हैं ये पौधे, ज़ीरो रख रखाव की होती है ज़रूरत, आप भी अपने घर में लगा लें

बिना मिट्टी और खाद के बढ़ने लगते हैं ये पौधे, ज़ीरो रख रखाव की होती है ज़रूरत, आप भी अपने घर में लगा लें

Plants That Grow Without Soil: अगर, आपको भी अपने घर को प्लांट्स से सजाना है और चाहते हैं कि घर में हमेशा हरियाली बनी रहे तो इन कुछ बेहतरीन प्लांट्स को अपने घर में लगा सकते हैं। इनके रख रखाव की ज़रूरत बहुत ज़्यादा नहीं होती।

बिना मिट्टी के पौधे- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH बिना मिट्टी के पौधे

पौधे से सजे घर बेहद खूबसूरत लगते हैं। घर से लेकर बालकनी में बिखरी हरियाली देखते ही बनती है। लेकिन, इस हरियाली के लिए पौधों की खूब देखभाल करनी पड़ती है। मिट्टी और खाद पानी का खूब ख्याल रखना पड़ता है। अगर आपको भी अपने घर पर प्लांट्स लगाना पसंद हैं लेकिन आप ज़्यादा रख रखाव नहीं करना चाहते या मिटटी और खाद का टेंशन नहीं लेना चाहते हैं तो यह कुछ प्लांट्स आपके लिए परफेक्ट हैं।  चलिए जानते हैं ये प्लांट्स कौन से हैं?

घर पर लगा लें ये कम देखभाल वाले प्लांट्स

  • लकी बैम्बू: आपने कई घरों में लकी बैम्बू को देखा होगा। यह लगभग कभी खराब न होने वाला पौधा है। इस पौधे को लगाने के लिए आपको मिटटी और खाद देने की ज़रूरत नहीं है। यह अपनी जड़ों को लगातार पानी में रखकर ज़िंदा रह सकता है। इसे लगाने के लिए, ऐसे पौधे को चुनें जिसके पत्ते गहरे हरे रंग के हों, क्योंकि पीले या भूरे रंग के पत्ते पौधे के अस्वस्थ होने का संकेत देते हैं। एक बर्तन लें, उसमें पौधे को एक जगह पर स्थिर रखने के लिए काफ़ी कंकड़ या पत्थर भरें, और फिर उसमें 1 से 3 इंच तक पानी भर दें।

  • ऑर्किड: ऑर्किड के फूलों की सुंदरता अपने आप में ही सब कुछ कह देती है। इसके पौधे को लगाने के लिए मिटटी की ज़रूरत नहीं होती है। अपने घर की रौनक बढ़ाने के लिए, बस इन्हें एक गमले में रखें और उसे पत्थरों से भर दें। इनकी अच्छी बढ़त और सेहत के लिए, इनकी जड़ों को लगातार नमी भरा माहौल देना न भूलें।

  • पोथोस: यह फिलोडेंड्रोन जैसा दिखने वाला पौधा दिल के आकार के हरे, पीले या चितकबरे पत्ते पैदा करता है। ये बेल वाले पौधे तेज़ी से बढ़ते हैं और इनकी टहनियों को काटकर आसानी से जड़ें निकालकर नए पौधे उगाए जा सकते हैं। पोथोस घर के अंदर उगाने के लिए आसान पौधे हैं और ये अलग-अलग नमी और रोशनी की स्थितियों को आसानी से झेल लेते हैं। इन्हें सीधे धूप में रखने से बचें, क्योंकि इससे इनके पत्ते जल सकते हैं।

  • मनी प्लांट: मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो घर की बालकनी का पूरा रूप बदल देता है। इसे पानी में भी आसानी से उगाया जा सकता है, जिससे मिट्टी या खाद की आवश्यकता नहीं होती। यह घर के अंदर हवा को शुद्ध करता है, सकारात्मक ऊर्जा लाता है और इसकी देखभाल बहुत आसान है।

Latest Lifestyle News