1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. लंबा या गोल बैंगन, दोनों में क्या अंतर होता है, कौन से आकार का बैंगन ज्यादा फायदेमंद?

लंबा या गोल बैंगन, दोनों में क्या अंतर होता है, कौन से आकार का बैंगन ज्यादा फायदेमंद?

Long Brinjal VS Round Brinjal: क्या आप जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर बैंगन दो आकार के होते हैं? आइए लंबे बैंगन और गोल बैंगन के बीच में क्या अंतर है, इस बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

लंबा बैंगन या गोल बैंगन- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK लंबा बैंगन या गोल बैंगन

लंबे बैंगन और गोल बैंगन के बीच के फर्क के बारे में जानकारी हासिल से पहले आपको ये बात जान लेनी चाहिए कि दोनों आकार के बैंगन में मौजूद तमाम पोषक तत्व सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर सही मात्रा में और सही तरीके से बैंगन को डाइट प्लान में शामिल किया जाए, तो सेहत को चौतरफा लाभ पहुंच सकता है। अब आपको बताते हैं कि लंबे आकार वाले बैंगन और गोल आकार वाले बैंगन के बीच में क्या अंतर है...

लंबे बैंगन में गोल बैंगन की तुलना में कम बीज होते हैं- बैंगन का आकार लंबा हो या फिर गोल, दोनों में ही फाइबर और विटामिन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। बस फर्क सिर्फ इतना है कि लंबे बैंगन में बीज कम होते हैं और गोल बैंगन में बीज ज्यादा होते हैं। इसके अलावा गोल और बड़े साइज के बैंगन में थोड़ी कड़वाहट हो सकती है लेकिन छोटे और ताजे लंबे बैंगन में कम कड़वापन होता है। 

सेहत के लिए कौन से आकार का बैंगन ज्यादा फायदेमंद- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लंबे बैंगन को डाइजेस्ट करना आसान होता है। दरअसल, लंबे बैंगन में बीज कम होते हैं और इसलिए इस आकार के बैंगन गट हेल्थ के लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं। इसके अलावा अगर दोनों आकार के बैंगनों के स्वाद की बात की जाए, तो लंबे आकार वाले बैंगन को गोल आकार वाले बैंगन की तुलना में बेहतर माना जाता है।

किस बैंगन का इस्तेमाल किस लिए किया जाता है- अगर आप बैंगन फ्राई करना चाहते हैं, बैंगन की सब्जी बनाना चाहते हैं या फिर स्टिर-फ्राई करना चाहते हैं, तो आपको लंबे आकार वाले बैंगन का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं, अगर आप भरवां यानी स्टफ्ड बैंगन बनाना चाहते हैं या फिर बैंगन का भर्ता बनाना चाहते हैं, तो गोल आकार वाले बैंगन का यूज करना बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News