1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. धन को चुंबक की तरह घर में खींच लाते हैं ये लकी प्लांट, दिवाली पर जरूर लगाएं, दौड़ी चली आएंगी माता लक्ष्मी

धन को चुंबक की तरह घर में खींच लाते हैं ये लकी प्लांट, दिवाली पर जरूर लगाएं, दौड़ी चली आएंगी माता लक्ष्मी

Lucky Plants For Money: वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे कई पौधे हैं जो घर में धन समृद्धि लेकर आते हैं। इन पौधों को दिवाली पर घर में जरूर लगाएं। माता लक्ष्मी की कृपा आपके घर परिवार पर बरसने लगेगी।

गुड लक प्लांट- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK गुड लक प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर एक चीज का असर आपके जीवन पर पड़ता है। ये चीजें अलग-अलग एनर्जी लेकर आती हैं। अगर सही जगह पर सही चीजों रखी हों तो इससे घर के अंदर पॉजिटिव एनर्जी आती है। इससे आपका जीवन खुशहाल बनता है। लेकिन अगर किसी चीज को गलत यानि उसके विपरीत दिशा में रख दिया जाए तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। इसी तरह घर में कुछ पौधे रखना अच्छा माना जाता है। इन प्लांट्स को लकी प्लांट रहते हैं जो घर में धन समृद्धि और खुशहाली लेकर आते हैं। हम आपको ऐसे 5 पौधों के बारे में बता रहे हैं जो घर में धन -समृद्धि लेकर आते हैं। आपको ये लकी प्लांट्स घर के अंदर जरूर लगाने चाहिए।

धन-समृद्धि लाने वाले लकी प्लांट 

मनी प्लांट- घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है हरा भरा मनी प्लांट का पौधा। मनी प्लांट लगाने से घर में खुशहाली आती है और धन समृद्धि आती है। सेहत के लिए भी मनी प्लांट अच्छा माना जाता है। मनी प्लांट घर की हवा को शुद्ध करने का काम करता है। घर के अंदर मनी प्लांट आसानी से लंबा चलता है। अगर आपके घर में नहीं है तो आज ही खरीद लाएं।

बैम्बू प्लांट- बैम्बू यानि बांस का पौधा। बैम्बू प्लांट को लगाना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है बांस का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आने लगती है। बैम्बू को को सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। आप इसे घर की बालकनी या अंदर कहीं भी लगा सकते हैं। पानी में भी ये पौधा अच्छा ग्रो होता है।

सफेद पलाश- इस प्लांट को माता लक्ष्मणा का पौधा भी कहा जाता है। कहा जाता है कि पलाश के फूल माता लक्ष्मी पर चढ़ाने से मां खुश होती हैं। इस पौधे को घर में लगाने से धनवर्षा होने लगती है। इससे परिवार के लोगों की सेहत में भी सुधार आता है। इस पौधे को बड़े साइड के गमले में लगाएं।

स्नेक प्लांट- लकी प्लांट की लिस्ट में स्नेक प्लांट को भी शामिल किया जाता है। बहुत कम मेंटेनेंस में ही ये पौधा आसानी से बड़ा हो जाता है। स्नेक प्लांट इनडोर प्लांट है जिसके लिए बहुत कम पानी की जरूरत होती है। घर के अंदर स्नेक प्लांट लगाने से हवा शुद्ध होती है। इससे घर में ऑक्सिजन का लेवल भी बढ़ता है। इस पौधे को घर में लगाने से सुख-शांति रहती है।

जेड प्लांट- क्रासुला का पौधा जिसे जेड प्लांट कहते हैं। ये पौधा घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि जेड प्लांट का पौधा जहां होता है वहां मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इससे घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा आती है और ये पौधा धन को भी अपनी ओर खींचता है। आप इसे घर के प्रवेश द्वार पर दाईं दिशा में रख सकते हैं। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Lifestyle News