1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. फॉयल पेपर, तेल और बत्ती से बनाएं फ्लोटिंग दीया, कांच के गिलास में रखें, दिवाली पर खूबसूरत अंदाज में सजाएं घर

फॉयल पेपर, तेल और बत्ती से बनाएं फ्लोटिंग दीया, कांच के गिलास में रखें, दिवाली पर खूबसूरत अंदाज में सजाएं घर

दिवाली ऐसा त्योहार है जिसमें आपके साथ आपका घर और उसका हर कोना चमकने लगता है। इस दिवाली घर को सजाने के लिए फ्लोटिंग दीया तैयार करें। इन्हें कांच के गिलास या बाउल में रखकर अपने आशियाने की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

फ्लोटिंग दीया कैसे बनाएं- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV फ्लोटिंग दीया कैसे बनाएं

दिवाली पर घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग नए पर्दे, कार्पेट, कालीन और चादर के साथ कुशन कवर खरीदते हैं। घर को खूबसूरत बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ते। इस खास दिन के लिए महीनों पहले से सफाई अभियान शुरू हो जाता है। घरों में रंग-बिरंगी लाइट्स लगाई जाती हैं और दिवाली के दिन पूरा घर नई दुल्हन की तरह सजकर जगमगाने लगता है। इस दिवाली आप घर को सजाने का कुछ नया और अच्छा आइडिया खोज रहे हैं तो फ्लोटिंग दीया अच्छा ऑप्शन है। फ्लोटिंग दीया को आप कांच के गिलास में रखकर घर को खूबसूरत लुक दे सकते हैं। वैसे तो फ्लोटिंग दीया बाजार में भी मिल जाते हैं, लेकिन आप इन्हें सिर्फ तेल, बत्ती और फॉयल पेपर से घर में भी आसानी से बना सकते हैं। इस तरह दिवाली डेकोरेशन को स्पेशल बना सकते हैं।

फ्लोटिंग दीया कैसे बनाएं

स्टेप- 1- इसके लिए सबसे पहला आप कांच के गिलास ले लें। अब गिलास में गेंदा के फूल डालें। कोशिश करें कि फूल रंग बिरंगे हों जो दिखने में खूबसूरत लगें। अब गिलास के अंदर पानी डाल दें। पानी इतना हो कि फूलों से ऊपर आ रहा हो। पानी के ऊपर कोई भी तेल की एक मोटी परत जैसा डाल दें। तेल पानी पर तैरता है तो पानी पर तेल डालते जाएं। 

स्टेप- 2- अब एक दीए के लिए गोल बत्ती लें और एक रोटी पैक करने वाला फॉयल पेपर लें। फॉयल पेपर मोटा है तो ठीक नहीं तो उसे डबल करके थोड़ा मोटा कर लें। अब फॉयल को गोल बड़े सिक्के जैसी शेप में काट लें। फॉयल में बीच में एक छेद करें और छेद में से बत्ती का ऊपरी हिस्सा ऊपर की और निकाल दें। अब फॉयल के नीचे की ओर से इसे पानी में पड़े तेल में बीच में रख दें। बत्ती को ऊपर से लाइटर से जला दें।

स्टेप- 3- अब ये दीया जब तक गिलास में तेल रहेगा। आसानी से जलता रहेगा और फ्लोट करता रहेगा। इससे आप आसानी से घर में फ्लोटिंग दीए बना सकते हैं। जो घंटों पानी में जलते रहेंगे। सबसे खास बात ये है कि आप पानी में कुछ बूंदे खुशबूदार तेल की भी डाल सकते हैं। इससे दीया खुशबू भी देगा और जलता भी रहेगा।

Latest Lifestyle News