1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. स्टेनलेस स्टील बर्तन होगा नॉन स्टिक, बनाते समय नहीं चिपकेगा खाना, आज़मा लें शेफ पंकज भदौरिया का ये नुस्खा

स्टेनलेस स्टील बर्तन होगा नॉन स्टिक, बनाते समय नहीं चिपकेगा खाना, आज़मा लें शेफ पंकज भदौरिया का ये नुस्खा

स्टेनलेस स्टील के बर्तन में खाना चिपकने की समस्या से परेशान हैं, तो शेफ पंकज भदौरिया की बताई आसान ट्रिक आपके काम आ सकती है।

स्टेनलेस स्टील बर्तन में खाना चिपकने से कैसे बचाएं- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH स्टेनलेस स्टील बर्तन में खाना चिपकने से कैसे बचाएं

कई लोगों के घर पर नॉन स्टिक बर्तन नहीं होता है। ऐसे में उन्हें स्टेनलेस स्टील के बर्तन में खाना बनाना पड़ता है। हालांकि, स्टील के बर्तन में खाना बनाते समय अक्सर वह बर्तन में चिपककर जल जाता है। अगर आपके साथ भी यह समस्या होती है तो यह लेख आपके लिए है। मशहूर शेफ पंकज भदौरिया ने एक आसान किचन ट्रिक बताई है, जिसकी मदद से आप स्टेनलेस स्टील के बर्तन का इस्तेमाल नॉन-स्टिक बर्तन की तरह कर सकते हैं। इन टिप्स की मदद से आपका स्टेनलेस स्टील बर्तन नॉन स्टिक की तरह काम कर सकता है। इस लेख में जानिए स्टेनलेस स्टील के बर्तन को इस्तेमाल करने का सही तरीका

इन टिप्स को फॉलो करने से नॉन स्टिक बर्तन पर नहीं चिपकेगा खाना

  • सबसे पहले बर्तन को करें गर्म: सबसे पहले नॉन स्टिक बर्तन को गैस पर रखें। अब गई को ऑन कर उसकी आंच को मीडियम करें। अब, स्टील के बर्तन को 2 मिनट के लिए अच्छी तरह से गरम होने दें।

  • पानी की बूंदें डालें: स्टील का बर्तन अच्छी तरह से गरम हुआ है या नहीं इसकी जांच करने के लिए उसमें कुछ पानी की बूंदें छिड़कें। अगर पानी भाप बनाकर उड़ जाए तो इसका मतलब है कि आपका पैन अभी तैयार नहीं हुआ है। उसे कुछ देर और गर्म करें। लेकिन अगर पानी की बूंदें बतर्न पर नाचती हुई दिखें तो समझ जाएं कि बतर्न पूरी तरह से तैयार हो गया है।

  • बर्तन पर तेल लगाएं: अब अगले स्टेप में आप स्टील के बर्तन पर थोड़ा सा खाना पकाने का तेल (जैसे ऑलिव ऑयल, सरोस का तेल या घी) डालें और उसे पूरी सतह पर अच्छी तरह से फैला लें।  इस बात का ध्यान रखें कि पैन पर तेल अच्छी तरह से फैलना चाहिए।

  • पकाना शुरू करें: अब, जो भी खाना जैसे चीला या ऑमलेट जो भी पकाना चाहते हैं, उसे पैन में डालें। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि गैस की आंच को स्लो हो। इन टिप्स को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करने से खाना बर्तन के साथ से बिल्कुल नहीं चिपकेगा।

सही तापमान पर पैन को गर्म करने और तेल डालने का सही तरीका अपनाकर आप स्टील के बर्तन को लगभग नॉन-स्टिक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

Latest Lifestyle News