1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. डीप फ्राई मसाला पीसते समय मिक्सर जार हो जाता है गर्म? अपनाएं ये आसान टिप्स, नहीं होगी परेशानी

डीप फ्राई मसाला पीसते समय मिक्सर जार हो जाता है गर्म? अपनाएं ये आसान टिप्स, नहीं होगी परेशानी

Deep Fry Masala Grinding Tips: डीप फ्राई मसालों को पीसते समय मिक्सर जार का गर्म होना एक आम समस्या है, जिससे जार की ब्लेड खराब हो सकती है। इसे रोकने के लिए आप इन कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

मिक्सर जार को ज़्यादा गर्म होने से कैसे रोकें- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH मिक्सर जार को ज़्यादा गर्म होने से कैसे रोकें

मिक्सर एक ऐसा मशीन है जो किचन के काम को बेहद आसान कर देता है। मिनटों में सब्जी के मसाले से लेकर चटनी पीस जाती है। लेकिन मिक्सर जार का इस्तेमाल करते समय एक दिक्कत होती है। जैसे अगर, आप उसमें डीप फ्राई किया हुआ मसाला डालेंगे तो उस वजह से जार बहुत जल्दी गर्म हो जाता है। इस वजह से न सिर्फ मसाले का स्वाद प्रभावित होता है बल्कि मशीन खराब होने का डर भी बना रहता है। वहीँ, कई बार गर्म गर्म जार से हाथ जलने का खतरा भी बना रहता है और जलने जैसी स्मेल भी आने लगती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि डीप फ्राई मसाला आसानी से पीस पाएं तो इन कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर आप मिक्सर जार को ओवरहीट होने से बचा सकते हैं और मसाले को आसानी से बारीक पीस सकते हैं।

मिक्सर जार को गर्म होने से बचाने के लिए आज़माए ये टिप्स:

 

  • ब्लेंडर जार में डालें बर्फ: ब्लेंडर का ढक्कन अचानक से उड़ जाता है और सारी चीज़ें बाहर छलक जाती हैं, और जलने का भी डर रहता है. तो इस परेशानी से बचने के लिए, सबसे पहले जार में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और फिर उसमें गर्म चीज़ें डालें। इससे न सिर्फ ढक्कन उड़ने से बचता है, बल्कि चीज़ें भी ज़्यादा अच्छे से ब्लेंड होती हैं।

  • मसालों को ठंडा करें: मिक्सर जार में गर्म-गर्म डीप फ्राई मसाले पीसने से पहले अगर आप उसे ठंडा कर लेंगे तो यह सबसे बेहतर होगा। दरअसल, डीप फ्राई मसाले या प्याज को पीसने से जार के अंदर भाप बनती है, जिससे जार जल्दी गर्म होता है। इसलिए मसालों को जार में डालने से पहले उन्हें पूरी तरह से ठंडा होने दें।

  • जार को पूरा न भरें: मिक्सर जार में मसालों या किसी भी चीज जिसे आप पीस रहे हैं उसे उसकी क्षमता से ज्यादा न भरें। इसे हमेशा आधा या उससे थोड़ा ही ज़्यादा ही भरें ताकि मसालों को पीसने के लिए जगह और हवा मिल सके।

  • पानी का सही इस्तेमाल: अगर आप मसालों को पीसकर पेस्ट बना रहे हैं, तो हमेशा ठंडे या सामान्य तापमान वाले पानी का ही इस्तेमाल करें। गुनगुना या गर्म पानी जार के तापमान को और बढ़ा देता है।

Latest Lifestyle News