A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. नीम करोली बाबा की ये बातें बदल देंगी आपकी जिंदगी, बस आज से ही जीवन में कर लें लागू

नीम करोली बाबा की ये बातें बदल देंगी आपकी जिंदगी, बस आज से ही जीवन में कर लें लागू

Neem Karoli Baba Life Lessons: हम चाहें और कार्य पूर्ण न हो ऐसा हो ही नहीं सकता...नीम करोली बाबा के 20वीं सदी के महान संत थे, जिन्होंने लोगों को प्रेम, ईमानदारी और सादगी के साथ जीवन जीना सिखाया। ऐसे में यहां पढ़ें नीम करोली बाबा के प्रेरक, अनमोल विचार हिंदी में।

Neem Karoli Baba Quotes- India TV Hindi
Neem Karoli Baba Quotes

नीम करोली बाबा, जिनका असली नाम लक्ष्मण दास था, एक प्रसिद्ध भारतीय संत और योगी थे। उन्हें "नीम करोली बाबा" या "नीम करोली बाबा महाराज" के नाम से जाना जाता है। वे उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में खास तौर पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति के लिए प्रसिद्ध थे। नीम करोली बाबा का जन्म लगभग 1900 के आस-पास उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ था। वे साधारण रूप से एक तपस्वी और आध्यात्मिक गुरु के रूप में जाने जाते थे। वे एक साधारण जीवन जीते थे और अपनी साधना में लीन रहते थे, लेकिन उनकी उपस्थिति में एक अजीब तरह की शक्ति और करिश्मा था, जो उनके अनुयायियों को आकर्षित करता था। नीम करोली बाबा का सबसे बड़ा योगदान उनके सिद्धांतों और शिक्षाओं में था, जो प्रेम, सेवा, और भक्ति पर आधारित थे। उनके अनमोल विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। ऐसे में यहां हम नीम करोली बाबा के कुछ प्रेरक, अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपके जीवन की सारी मुश्किलों को हल कर देगी।

Neem Karoli Baba Quotes in Hindi

हम चाहें और कार्य पूर्ण न हो ऐसा हो ही नहीं सकता।

हमेशा सत्य बोलो, क्योंकि सत्य में शक्ति है।

आपका हृदय वहीं है, जहां परमात्मा का वास है।

जो होता है अच्छे के लिए होता है और जो अच्छा होता है वही सही होता है।

सारी चिंताएं छोड़ दो, यही सब समस्याओं की जड़ है।

ईश्वर के प्रेम को छोड़कर सब कुछ अस्थायी है।

आप सौ साल की योजना तो बना लेते हैं लेकिन आप नहीं जानते हैं कि अगले पल क्या होगा।

प्रेम सबसे मजबूत दवा है, यह बिजली से भी अधिक शक्तिशाली है।

नीम करोली बाबा का कहना था कि इंसान का अतीत में उलझे रहना उसके वर्तमान को भी बर्बाद कर देता है। इसलिए जो हुआ उसे भूल जाएं। अतीत की गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना ही समझदारी है।

बाबा कहते थे कि हर इंसान को अपने वर्तमान में खुश रहना चाहिए। भविष्य की चिंता और अतीत की यादें जीवन में तनाव लाती हैं। 

 

Latest Lifestyle News