1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सुबह नाश्ते में कभी न खाएं ये चीजें, डॉक्टर ने बताया खाली पेट क्यों है इनका सेवन हानिकारक?

सुबह नाश्ते में कभी न खाएं ये चीजें, डॉक्टर ने बताया खाली पेट क्यों है इनका सेवन हानिकारक?

स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ नाश्ता करना ही नहीं, बल्कि सही चीजों का चुनाव करना भी जरूरी है। खाली पेट कुछ खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर आप दिन की बेहतर शुरुआत कर सकते हैं।

खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे  ज़रूरी मील माना जाता है। सुबह का नाश्ता शरीर को दिनभर काम करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है। लेकिन कई बार लोग ऐसी चीजें खाते हैं, जो खाली पेट सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। डॉक्टरों सलीम ज़ैदी बता रहे हैं कि सुबह खाली पेट किन चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए ?

सुबह न करें इन चीजों का सेवन

  • पराठा: अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में पराठा का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं घी और तेल से बना पराठा कैलोरी से भरपूर होता है जो मोटापा तेजी से बढ़ाता है। अगर आप पराठा खाना ही चाहते हैं तो आप मल्टीग्रेन आटे का इस्तेमाल करें। मल्टीग्रेन फाइबर से भरपूर होता है तो पाचन भी बेहतर होता है। साथ ही घी और तेल का इस्तेमाल बेहद कम करें।
  • सफेद ब्रेड: सफेद ब्रेड मैदे से बनाई जाती है। मैदे से बनी चीजें आपकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक है जो ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम करती है साथ ही शरीर में फेट भी तेजी से बढ़ाती है। अगर आप ब्राउन ब्रेड का इस्तेमाल करते हैं तो यह भी सेहत के लिए नुकसानदायक है क्योंकि। ऐसे में आप ब्रेड की जगह रोटी का इस्तेमाल कर सकते हैं

  • चाय और कॉफी:  सुबह की शुरुआत अक्सर लोग चीनी वाली चाय और कॉफी से करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह दोनों ड्रिंक आपकी सेहत के लिए ज़हर से कम नहीं है। इसमें मौजूद चीनी आपके बल्ड शुगर को बहुत तेजी से बढ़ाता है। अगर आप चाय नहीं छोड़ पा रहे हैं तो बिना चीनी वाली चाय पीने की शुरुआत करें।

  • पैकेट फ्रूट जूस: आजकल लोग सुबह के समय पैकेट फ्रूट जूस का सेवन खूब करने लगे हैं। लेकिन ये जूस आपकी सेहत के लिए बहुत ज़्यादा नुकसानदायक है। क्योंकि इनमें चीनी का इस्तेमाल बहुत ज़्यादा है। आप पैकेट फ्रूट जूस की जगह फ्रेश जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन भी खाली पेट नहीं करना चाहिए। ये पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ा सकती हैं।

  • मसालेदार खाना: मसालेदार और तली-भुनी चीजों का सेवन भी खाली पेट नहीं करना चाहिए। इससे पेट की अंदरूनी परत पर असर पड़ सकता या पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

 

Latest Lifestyle News