A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. नए साल में होने जा रही है बल्ले-बल्ले, जमकर पड़ने वाली हैं छुट्टियां, इन लॉन्ग वीकेंड में बना लें घूमने का प्लान

नए साल में होने जा रही है बल्ले-बल्ले, जमकर पड़ने वाली हैं छुट्टियां, इन लॉन्ग वीकेंड में बना लें घूमने का प्लान

2025 Long Weekend List: क्या आपने नए साल 2025 का कैलेंडर देखा है? नए साल में आपकी बल्ले-बल्ले होने जा रही है। 2025 में कई लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं जिनमें आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। देखिए कौन-कौन से महीने में पड़ेगा लॉन्ग वीकेंड?

साल 2025 में लॉन्ग वीकेंड- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK साल 2025 में लॉन्ग वीकेंड

आजकल लोग महीनों पहले ही घूमने फिरने की तैयारी कर लेते हैं। अगर आप नए साल 2025 में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो लॉन्ग वीकेंड्स की लिस्ट नोट कर लें। नए साल में जनवरी से ही लॉन्ग वीकेंड की शुरूआत होने जा रही है। ऐसे में हम आपको पूरे साल पड़ने वाले लॉन्ग वीकेंड्स की लिस्ट बता रहे हैं। जिसके हिसाब से आप अपनी छुट्टियां प्लान कर सकते हैं। कहीं घूमने जा सकते हैं। जनवरी से ही लॉन्ग वीकेंड की शुरुआत होने जा रही है। जी हां जनवरी 2025 में 2-3 नहीं बल्कि एक साथ 4 दिन की छुट्टियां आपको मिलने वाली हैं। इसलिए अभी से प्लानिंग कर लें कि क्या करना है और कहां जाना है।

जनवरी 2025 में लॉन्ग वीकेंड

  • 11 जनवरी, शनिवार की छुट्टी 
  • 12 जनवरी, रविवार की छुट्टी
  • 13 जनवरी, सोमवार को लोहड़ी की छुट्टी
  • 14 जनवरी मंगलवार को मकर सक्रांति की छुट्टी

मार्च 2025 लॉन्ग वीकेंड

  • 13 मार्च, गुरुवार को होलिका दहन
  • 14 मार्च, शुक्रवार के दिन होली 
  • 15 मार्च, शनिवार की छुट्टी
  • 16 मार्च, रविवार की छुट्टी

मार्च में दूसरा लॉन्ग वीकेंड

  • 29 मार्च, शनिवार की छुट्टी
  • 30 मार्च, रविवार की छुट्टी
  • 31 मार्च, सोमवार को ईद उल फितर की छुट्टी 

अप्रैल 2025 में लॉन्ग वीकेंड

  • 10 अप्रैल, गुरुवार को महावीर जयंती
  • 11 अप्रैल, शुक्रवार की छुट्टी ले लें
  • 12-13 अप्रैल, शनिवार रविवार की छुट्टी

दूसरा वीकेंड 

  • 18 अप्रैल, शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी
  • 19-20 अप्रैल को शनिवार-रविवार की छुट्टी

मई 2025 में लॉन्ग वीकेंड

  • 10-11 मई को शनिवार-रविवार की छुट्टी
  • 12 मई, सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी

अगस्त 2025 में लॉन्ग वीकेंड

  • 15 अगस्त, शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी
  • 16-17 अगस्त, शनिवार-रविवार की छुट्टी 

सितंबर 2025 में लॉन्ग वीकेंड

  • 5 सितंबर, शुक्रवार को ईद और ओणम की छुट्टी
  • 6-7 सितंबर, शनिवार-रविवार की छुट्टी 

अक्टूबर 2025 में लॉन्ग वीकेंड

  • 1 अक्टूबर, बुधवार को महानवमी की छुट्टी
  • 2 अक्टूबर, गुरुवार को दशहरा की छुट्टी
  • 3 अक्टूबर की छुट्टी ले सकते हैं
  • 4-5 अक्टूवर को शनिवार और रविवार की छुट्टी 

दूसरा वीकेंड

  • 23 अक्टूबर, गुरुवार को भाई दूज की छुट्टी
  • 24 अक्टूबर, शुक्रवार एक दिन की छुट्टी ले लें
  • 25-26 अक्टूबर, शनिवार-रविवार की छुट्टी

दिसंबर 2025 में लॉन्ग वीकेंड

  • 25 दिसंबर, गुरुवार को क्रिसमस की छुट्टी
  • 26 दिसंबर, शुक्रवार की छुट्टी लेकर
  • 27-28 दिसंबर, शनिवार-रविवार की छुट्टी मिल जाएगी

 

Latest Lifestyle News