बाजार से ब्रोकली खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर के गमले में ऐसे उगाएं ये हरी सब्जी, नोट कर लें प्रोसेस
बाजार से ब्रोकली खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर के गमले में ऐसे उगाएं ये हरी सब्जी, नोट कर लें प्रोसेस
Written By : Poonam Yadav
Published : Sep 10, 2026 11:34 pm IST,
Updated : Sep 10, 2026 11:34 pm IST
अगर आप अपने घर की बालकनी या टैरेस पर ब्रोकली की सब्जी उगाना चाहते हैं तो इन प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें।
Image Source : UNSPLASHघर पर ब्रोकली उगाने का तरीका
अगर आप प्लांट लवर हैं और अपने घर के छत या बालकनी पर फूलों से लकर सब्जियों तक के तरह तरह पौधे लगाना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आजकल घर पर ही किस्म किस्म की सब्जियों को लगाने का क्रेज़ बढ़ा है। ऐसे में अगर आपको ब्रोकली की सब्जी पंसद है तो आप इसे आसानी से अपने घर की छत पर उगा सकते हैं। इस सब्जी को उगाने के लिए आपको बहुत ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत नहीं होगी। बस, पौधों की देखभाल के कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा। तो, चलिए जानते हैं घर के गमले में ब्रोकली उगाने का आसान स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस।
ब्रोकली उगाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
दस से बारह इंच वाले गहरे कंटेनर का करें इस्तेमाल: ब्रोकली को अगर आप अपनी बालकनी में उगाना चाहते हैं तो सबसे पहले आप दस से बारह इंच वाले गहरे कंटेनर लेकर आएं। बड़े वाले कंटेनर में यह सबजी आसानी से उगाई जा सकती है।
पौधे का इस्तेमाल: ब्रोकली उगाने के लिए आप बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके पास बीज नहीं है तो आप नर्सरी जाकर ब्रोकली का पौधा खरीद लाएं। अब कंटेनर में मिट्टी के साथ खाद, कोकोपीट और मुट्ठी भर नीम खली मिलाएं। अब मिटटी को थोड़ा गहराकर आप इस पौधे को लगाएं और चारों तरफ से हल्का प्रेस कर के मिटटी को पानी दें।
ऐसे जगह रखें जहां धूप अच्छी आए: इस पौधे को ऐसी जगह रखना है जहां धूप मिल सके। शुरुआत के तीन चार दिन पौधे को इसे सुबह और शाम की हल्की धूप दिखाएं। इसके बाद पौधे को धीरे-धीरे फुल सनलाइट यानी दिन में कई घंटे सीधी धूप वाली जगह पर रखें। धीरे धीर आप देखेंगे ब्रोकली की पत्तियां आने लगेंगी।