चावल बनाना सुनने में बेहद आसान काम लगता है। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि चावल बनाना किसी कला से कम नहीं है। इसमें चावल और पानी का सही अनुपात रखना बेहद जरूरी है। पानी थोड़ा भी ज्यादा हो जाए तो चावल आपस में चिपक जाते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि कभी चावल ज्यादा गीले हो जाते हैं, कभी नीचे से चिपक जाते हैं और कभी सारे दाने आपस में चिपक जाते हैं। इसकी वजह से भूख भी मिच जाती है। वहीं खिले खिले चावल होतो इंसान थोड़ा ज्यादा ही खा लेता है। अगर आपके चावल भी गीले हो जाते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप घर पर रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल बना सकते हैं।
खिले खिले चावल बनाने का स्मार्ट तरीका
रेस्टोरेंट के शेफ चावल को परफेक्ट और खिला-खिला बनाने के लिए उबलते पानी में आधा चम्मच नीबू का रस या सिरका/विनेगर मिलाते हैं। नीबू का रस एक नेचुरल एसिड की तरह काम करता है। जब इसे पानी में मिलाया जाता है, तो यह चावल में मौजूद एक्सट्रा स्टार्च को टूटने से रोकता है और चावल के दानों को आपस में चिपकने नहीं देता। इसके अलावा, नीबू के रस से चावल का रंग भी एकदम चमकदार और दूध जैसा सफेद हो जाता है।
चावल बनाने का सही तरीका
चावल को पकाने से पहले 3-4 बार साफ पानी से तब तक धोएं जब तक कि सफेद धुंधला पानी निकलना बंद न हो जाए। इससे एक्सट्रा स्टार्च निकल जाता है। धोने के बाद चावल को कम से कम 20 से 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। फिर एक बड़े बर्तन या भगोने में पानी उबालें। फिर इसमें 1/2 छोटा चम्मच नीबू का रस, 1 छोटा चम्मच देसी घी या तेल और एक चुटकी नमक डाल दें। जब पानी में उबाल आ जाए, तब भिगोए हुए चावल डालें। इन्हें तेज आंच पर 80-90% तक पकने दें। इसके बाद आंच बंद करके तुरंत मांड को छलनी की मदद से छान लें। पानी छानने के बाद चावल को 5 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। तुरंत कड़छी न चलाएं। 5 मिनट बाद कांटे की मदद से हल्के हाथों से चावल को फैलाएं। आप खिला खिला चावल बनकर तैयार है। इसका आनंद लें।
Latest Lifestyle News