1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कढ़ाई-तवे पर जमी तेल की चिकनाई, ट्राई करें ये देसी जुगाड़, मिनटों में आ जाएगी नए जैसी चमक

कढ़ाई-तवे पर जमी तेल की चिकनाई, ट्राई करें ये देसी जुगाड़, मिनटों में आ जाएगी नए जैसी चमक

How To Clean Oily Kadhai And Tawa: क्या आपको भी कढ़ाई और तवे पर जमी तेल की जिद्दी चिकनाई हटाना बहुत मुश्किल लगता है? अगर हां, तो आपको बता दें कि कुछ देसी जुगाड़ आपके इस काम को काफी ज्यादा आसान बना सकते हैं।

कढ़ाई-तवा साफ करने का देसी जुगाड़- India TV Hindi
Image Source : COOKWITHSARABJIT/YT/EPICURIOUS कढ़ाई-तवा साफ करने का देसी जुगाड़

कुकिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कढ़ाई या फिर पैन या फिर दूसरे बर्तनों पर अक्सर तेल की चिकनाई जमा हो जाती है। इस चिकनाई को साफ करने के लिए काफी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। अगर आपके किचन में रखी कढ़ाई या फिर तवे भी चिकनाई जमा होने के कारण बुरी तरह से चिकट गए हैं, तो आप इन बेहद आसान ट्रिक्स को आजमाकर देख सकते हैं। यकीन मानिए ऑयली और ग्रीसी बर्तनों पर एकदम नए जैसी चमक आ जाएगी।

यूज कर सकते हैं नमक और नींबू- नमक और नींबू की मदद से चिकने बर्तनों को आसानी से साफ किया जा सकता है। सबसे पहले कढ़ाई या फिर पैन या फिर आपको जिस भी बर्तन को साफ करना है, उसमें पानी निकाल लीजिए। अब गैस ऑन कर लीजिए। पानी में 2 स्पून डिटर्जेंट, एक स्पून नमक और एक स्पून नींबू का रस मिला लीजिए। 5-7 मिनट तक इस पानी को बॉइल करने से बर्तन पर जमी चिकनाई और गंदगी हटने लग जाएगी।

वाइट विनेगर इस्तेमाल किया जा सकता है- बर्तन पर जमा गंदगी, चिकनाई और कालेपन को दूर करने के लिए वाइट विनेगर की मदद भी ली जा सकती है। सबसे पहले पानी में नींबू का रस एड कीजिए। अब इस मिक्सचर में एक कप वाइट विनेगर को भी मिला लीजिए। इस घोल में चिकनाई वाली कढ़ाई या फिर पैन को कुछ मिनटों के लिए भिगोकर रखिए। जब आप स्क्रब से बर्तन को रगड़कर साफ करेंगे, तो आसानी से सारी चिकनाई-गंदगी हट जाएगी।

यूज कर सकते हैं बेकिंग पाउडर- बेकिंग पाउडर में पाए जाने वाले तत्व बर्तनों पर क्लीनिंग एजेंट की तरह काम करेंगे। गंदगी को हटाकर बर्तन को नए जैसा चमकाने के लिए एक बाल्टी में गर्म पानी निकाल लीजिए। अब इसी बाल्टी में 2 स्पून बेकिंग पाउडर और नमक को मिला लीजिए। इसके बाद आपको पानी वाली इस बाल्टी में कढ़ाई या फिर पैन या फिर किसी भी गंदे बर्तन को थोड़ी देर के लिए भिगो देना है। आखिर में ब्रश से रगड़कर बर्तन पर जमा चिकनाई को आसानी से हटाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News