सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। विकास खन्ना सिर्फ अपनी कुकिंग स्किल्स की वजह से ही नहीं, बल्कि अपनी फिटनेस के कारण भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। 53 साल की उम्र में भी सेलिब्रिटी शेफ की फिटनेस तारीफ के काबिल है। आपको बता दें कि विकास खन्ना न केवल एक्सरसाइज करते हैं बल्कि अपनी डाइट को लेकर भी काफी एक्टिव रहते हैं।
फिटनेस का राज
अगर आपको भी यही लगता है कि फिट रहने के लिए जिम जाना जरूरी होता है तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। फिटनेस को बरकरार रखने के लिए विकास खन्ना की तरह खुद को फिजिकल एक्टिविटी में इन्वॉल्व करना जरूरी है। साइकिलिंग, स्विमिंग, एरोबिक्स जैसी एक्टिविटीज की मदद से भी बॉडी को काफी हद तक फिट बनाया जा सकता है।
डाइट पर ध्यान देना जरूरी
खुद को फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए सिर्फ फिजिकल एक्टिविटी करना काफी नहीं है। इसके साथ ही आपको अपने डाइट प्लान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सेलिब्रिटी शेफ बाहर का कुछ भी खाने की जगह घर का बना खाना पसंद करते हैं। फल, हरी सब्जियां, ओट्स, ड्राई फ्रूट्स, बादाम का दूध, इस तरह की पोषक तत्वों से भरपूर खाने-पीने की चीजें आपको सेहतमंद और फिट बनाए रखने में कारगर साबित हो सकती हैं।
गौर करने वाली बात
अगर आप खुद को फिट और सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको शराब और धूम्रपान जैसी बुरी आदतों को जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिए। विकास खन्ना भी इस तरह की बुरी आदतों से दूरी बनाकर रहते हैं। फिटनेस के लिए साउंड स्लीप लेना भी बेहद जरूरी माना जाता है। इसके अलावा आपको हाइड्रेशन पर भी ध्यान देना चाहिए। इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स आपको लंबे समय तक फिट बनाए रखने में कारगर साबित हो सकती हैं।
| ये भी पढ़ें: |
|
मिल्क पाउडर में धड़ल्ले से हो रही मिलावट, अब घर पर ही बनाएं Milk Powder, फॉलो करें ये स्टेप्स |
|
सर्दियों में घर पर ही उगाएं पालक, गमले में पौधा उगाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स |
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।