क्या आप भी बाजार से मिल्क पाउडर खरीदते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि मार्केट में मिलने वाले मिल्क पाउडर में मिलावट होने की संभावना होती है और मिलावटी मिल्क पाउडर आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। आज हम आपको घर पर मिल्क पाउडर बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताएंगे। घर पर मिल्क पाउडर बनाने के लिए आपको एक लीटर फुल क्रीम दूध और 100 ग्राम चीनी की जरूरत पड़ेगी।
कैसे बनाएं मिल्क पाउडर?
सबसे पहले आपको एक भगोने में दूध निकालना है और फिर इसे अच्छी तरह से बॉइल कर लेना है। जब दूध बॉइल हो जाए, तब आपको गैस की आंच को धीमा करना है। दूध को तब तक धीरे-धीरे चलाते रहें, जब तक दूध नरम, क्रीमी और थोड़ा सा गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद आपको दूध को 2-4 प्लेट्स में पतली लेयर में अच्छी तरह से फैला लेना है।
फॉलो करें ये प्रोसेस
आप दूध की प्लेट्स को पंखे के नीचे रख सकते हैं, जिससे दूध जल्दी सूख जाए। इसके बाद आपको चीनी को मिक्सचर में डालकर अच्छी तरह से पीस लेना है। अब सूखे दूध के टुकड़ों को भी मिक्सर में पीसकर एक बारीक पाउडर तैयार कर लीजिए। आपको चीनी के पाउडर और दूध के पाउडर को मिक्स करके छान लेना है जिससे मिल्क पाउडर का टेक्सचर सॉफ्ट हो जाए।
स्टोर करने का तरीका
आपका मिल्क पाउडर बनकर तैयार है। अगर आप इसे स्टोर करना चाहते हैं, तो आप मिल्क पाउडर को किसी भी एयरटाइट कंटेनर में भर लीजिए और फिर फ्रिज में स्टोर करके रख लीजिए। लगभग एक से दो महीने तक आप इस मिल्क पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से मिल्क पाउडर बनाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें किसी भी तरह की मिलावट नहीं होगी।
| ये भी पढ़ें: |
|
सर्दियों में घर पर ही उगाएं पालक, गमले में पौधा उगाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स |
|
आंवला में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन पाया जाता है? एक दिन में कितने Amla खाने चाहिए? |
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।