A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर Old Towel Reuse Ideas: फटा-पुराना तौलिया भी है काम का! जानिए इसे रीयूज करने के आसान तरीके

Old Towel Reuse Ideas: फटा-पुराना तौलिया भी है काम का! जानिए इसे रीयूज करने के आसान तरीके

Old Towel Hacks: कहा जाता है कि एक समय के बाद तौलिया बदल देने चाहिए। ऐसे में पुराने तौलिया को फेंकने की बजाय इन कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। इन 5 तरीकों से तौलिया को रीयूज कर सकते हैं।

पुराने तौलिया का इस्तेमाल- India TV Hindi Image Source : FREEPIK पुराने तौलिया का इस्तेमाल

तौलिया का इस्तेमाल सिर्फ शरीर और हाथ पोंछने के लिए ही नहीं किया जाता बल्कि कई दूसरे कामों में भी इस्तेमाल हो सकता है। इसलिए अगर आप पुराने तौलिया को बेकार समझकर फेंक देते हैं तो अब से ऐसा न करें। पुराने मोटे तौलिया को फेंकने की बजाय आप कई दूसरे कामों में इस्तेमाल र सकते हैं। इसे आप किचन क्लीनिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं और घर की साफ-सफाई में उपयोग कर सकते हैं। आज हम आपको पुनाने तौलिया का बेहतरीन इस्तेमाल करने के 5 आसान तरीके बता रहे हैं।

पुराने तौलिया का क्या इस्तेमाल करें?

पोछा या डस्टिंग का कपड़ा बना लें- तौलिया फर्श को साफ करने के लिए अच्छा पोछा का काम कर सकती है। पुराने तौलिये को टुकड़ों में काट लें और इसे पोछा बना लें। आप इसे डस्टिंग के कपड़े की जगह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर घर में कोई वाहन का तो उसकी क्लीनिंग भी की जा सकती है। तौलिया आसानी से पानी सोख लेता है इसलिए पानी वाली सफाई के लिए ये बेस्ट होते हैं। 

पायदान या किचन मैट बनाएं- तौलिया अगर मोटा है तो उसे फोल्ड करके आप अच्छा डोरमेट बना सकते हैं। खासतौर से बाथरूम के सामने इस मैट को डालने से पानी अच्छी तरह सोख लेते है। इससे पूरे घर में गंदगी नहीं फैलती और धूल मिट्टी भी साफ रहती है। आप किचन मैट भी बना सकते हैं। कई बार रसोई में पानी फैल जाता है तो तौलिया वाले मैट इसे पोंछने के लि अच्छे होते हैं। इससे साफ सफाई बनी रहती है। इसलिए तौलिया को सिलकर आप खुद या टेलर से मैट बनवा सकते हैं।

पालतू जानवरों के लिए उपयोग करें- घर में इस्तेमाल किए जाने वाले पुराने तौलिया को पालतू जानवरों के लिए बिछावन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे जानवर को गर्माहट मिलती है और उसके लिए एक सॉफ्ट जगह बन जाती है। खास बात ये है कि तौलिया को आप आसानी से धो भी सकते हैं। 

क्रॉकरी पैकिंग के लिए- पुराने तौलिया का इस्तेमाल कांच या किसी नाजुक सामान की पैकिंग के लिए भी किया जा सकता है। शिफ्टिंग के दौरान या कभी कोई कीमती नाजुक चीज लाते ले जाते वक्त उसे पुराने तौलिया में पैक कर लें। इससे सामान को कुशन मिलता है और टूटने से बचता है। इसमें कांच के बर्तन, फोटो फ्रेम या घड़ी पैक करके ले जा सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News