A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर कठिनाइयों से बाहर निकलने का रास्ता दिखाती है प्रेमानंद जी महाराज की ये बातें, सफल होने के लिए आज ही बांध लें गांठ

कठिनाइयों से बाहर निकलने का रास्ता दिखाती है प्रेमानंद जी महाराज की ये बातें, सफल होने के लिए आज ही बांध लें गांठ

Premanand Ji Maharaj Quotes: प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल विचार आपको सही मार्गदर्शन और सफलता की राहें आसान बनाने में मददगार साबित हो सकती है। यहां पढ़ें प्रेमानंद जी महाराज के प्रेरक विचार।

Premanand Ji Maharaj Quotes - India TV Hindi Image Source : PREMANANDJI MAHARAJ/FACEBOOK Premanand Ji Maharaj Quotes

Premanand Ji Maharaj Quotes:हर कोई चाहता है कि वो जीवन में सफल बने। इसके लिए सही मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। बार बार असलफता मिलने से लोग अक्सर टूट जाते हैं और हार मान लेते हैं। लेकिन मुश्किल घड़ी में भी जो हौसले बुलंद रखता है वहीं इतिहास रच पाता है। जीवन के उतार-चढ़ाव में लोगों को मोटिवेशन की जरूरत होती है। ऐसे में प्रेमानंद जी के अनमोल विचार आपको सही मार्गदर्शन देने और जीवन में सफल बनाने में मदद कर सकते हैं। यहां हम प्रेमानंद जी महाराज के कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं।

Premanand Ji Maharaj Motivational Inspirational Quotes in Hindi

  • जीवन में सही मार्गदर्शन और नियमों का पालन आवश्यक है। शास्त्रों के विपरीत चलना विनाश का कारण बन सकता है।
  • जैसे भोजन शरीर को प्रभावित करता है, वैसे ही आचरण मन और आत्मा को प्रभावित करता है।
  • निस्वार्थ भाव से किया गया दान ही सच्चे पुण्य का कारक होता है।
  • गुरु की कृपा सबसे बड़ी शक्ति है, उनके आशीर्वाद से जीवन में असंभव भी संभव हो जाता है।
  • वास्तविक धन भक्ति और नाम जप है, जो जीवन में शांति और आनंद देता है।
  • जब हम गलत कार्य करते हैं तो उसका परिणाम मन में नकारात्मकता और बेचैनी के रूप में सामने आता है।
  • साधना और भक्ति के लिए निरंतर प्रयास जरूरी है, तभी मन ईश्वर में लग पाता है।
  • संतोष ही सबसे बड़ा धन है, परिस्थितियों को स्वीकार करने से जीवन सहज बनता है।
  • अपमान को धैर्य से सहन करना भी एक प्रकार की साधना है।

 

Latest Lifestyle News