रक्षाबंधन का त्योहार भारतीय संस्कृति के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है। यह केवल एक रेशमी धागा बांधने की परंपरा नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और समर्पण के उस अनदेखे रिश्ते का प्रतीक है, जो उम्र के साथ और गहरा होता जाता है। श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह त्योहार हर घर को खुशियों और उमंग से सराबोर कर देता है। इस दिन बहनें सुबह स्नान कर पूजा की थाली सजाती हैं। थाली में कुमकुम, अक्षत, मिठाई और राखी रखी जाती है। बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं, आरती उतारती हैं और उसकी कलाई पर प्रेम का 'रक्षासूत्र'बांधती हैं। इसके साथ ही वे ईश्वर से भाई की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहन को गिफ्ट देता है और जीवन भर हर सुख-दुख में उसकी रक्षा करने का वचन देता है। इसके अलावा भाई बहन एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी एक-दूसरे को
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज भेज सकते हैं।
कभी नोकझोंक, कभी तकरार,
फिर भी सबसे खूबसूरत होता है भाई-बहन का प्यार।
इस रिश्ते की मिठास यूं ही बनी रहे,
हर चेहरे पर मुस्कान सजी रहे।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
राखी की डोर में बंधा प्यार रहे,
भाई-बहन का रिश्ता सदा बरकरार रहे।
हर दिन नई खुशियां दस्तक दें,
जीवन में सुख-समृद्धि अपार रहे।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
बहन की दुआओं का असर बना रहे,
भाई के सिर पर खुशियों का साया रहे।
प्यार की ये डोर कभी न टूटे,
रिश्ता हर पल और मजबूत बने।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
बचपन की यादों से सजा ये त्योहार,
साथ निभाने का खूबसूरत इकरार।
राखी के रंग में घुल जाए प्यार,
भाई-बहन का रिश्ता रहे सदा शानदार।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
राखी बांधकर बहन ने मांगी एक दुआ,
भाई के जीवन में खुशियों का उजाला रहे सदा।
हर सपना उसका पूरा हो जाए,
हर मुश्किल उससे दूर हो जाए।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
आसमां से उतारी कोई राजकुमारी है मेरी बहना।
मेरी आंखों की राजदुलारी है मेरी बहना।
हैप्पी राखी
रिश्ता हम भाई बहन का,
सबसे अलग सबसे अनोखा..
ये रिश्ता है प्यार का
कभी खट्टा, कभी मीठा
कभी मनाना, कभी रूठना
कभी दोस्ती कभी झगड़ा
कभी हंसना,और कभी रोना
हैप्पी राखी
राखी सिर्फ धागा नहीं,
भाई-बहन के प्यार की पहचान है।
दूर रहकर भी दिलों को जोड़े,
ये रिश्ता दुनिया में सबसे महान है।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
रेशम की डोरी, प्यार की मिठास,
भाई-बहन का रिश्ता रहे खास।
खुशियों से सजे जीवन का हर पल,
रक्षाबंधन पर मिले सुख अपार।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
Latest Lifestyle News