1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. हर कीमत पर मिल जाएगी सफलता, अगर आपने घोल कर पी ली रतन टाटा की ये बातें

हर कीमत पर मिल जाएगी सफलता, अगर आपने घोल कर पी ली रतन टाटा की ये बातें

Ratan Tata Motivational Quotes: यदि जीवन में सफल होना है तो आपको सफल व्यक्ति की तरह काम करना चाहिए। यहां हम रतन टाटा के मोटिवेशनल कोट्स लाए हैं जो आपको सफल बनाने में मदद कर सकते हैं।

Ratan Tata Motivational Quotes- India TV Hindi
Image Source : PTI Ratan Tata Motivational Quotes

रतन टाटा भारत के सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित उद्योगपतियों में से एक थे। वो टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष भी थे। वे न केवल अपने बिजनेस स्किल्स बल्कि अपनी सादगी, नैतिकता और समाज सेवा के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। रतन टाटा का सपना था कि भारत के मध्यमवर्गीय परिवारों के पास भी एक सुरक्षित कार हो। इसी सोच के साथ उन्होंने टाटा नैनो का निर्माण किया, जिसे दुनिया की सबसे सस्ती कार के रूप में जाना गया। हालांकि यह व्यावसायिक रूप से उतनी सफल नहीं रही, लेकिन इसने उनकी जन-कल्याणकारी सोच को दर्शाया। उनके विचार लोगों को आज भी काफी प्रभावित करते हैं। उनकी बातों में सफलता की कुंजी छिपी है। ऐसे में यहां हम रतन टाटा के कुछ प्रेरक विचार लाए हैं। यहां पढ़ें उनके मोटिवेशनल कोट्स। 

Ratan Tata Motivational Inspirational Quotes Hindi Mein 

  1. जीवन में केवल अच्छी शैक्षिक योग्यता या अच्छा कैरियर ही काफी नहीं है। आपका लक्ष्य होना चाहिए कि एक संतुलित और सफल जिंदगी जिया जाये। संतुलित जीवन का मतलब है आपका स्वास्थ्य, लोगों से अच्छे सम्बन्ध और मन की शान्ति; सब कुछ अच्छा होना चाहिए।
  2. हर व्यक्ति में कुछ-न-कुछ विशेष गुण और प्रतिभा होती है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने अंदर मौजूद गुणों और प्रतिभा का पहचानना चाहिए। 
  3. हमें सफल व्यक्तियों से प्रेरणा लेनी चाहिए कि अगर वे सफल हो सकते है तो हम क्यों नहीं? परंतु प्रेरणा लेते समय आंखे खुली रखनी चाहिए।
  4. वह व्यक्ति जो दूसरों की नकल करता है, कुछ समय के लिए तो सफल हो सकता है, परंतु जीवन में बहुत आगे नहीं बढ़ पाता।
  5. किसी भी कार्य को पूर्ण करने की समय-सीमा होनी चाहिए और वे ही कार्य करना चाहिए जिसे करने में आनंद आता हो।
  6. अगर आप तेजी से चलना चाहते हैं तो अकेले चलिए। लेकिन अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं तो साथ मिलकर चलिए। 
  7. आगे बढ़ने के लिए जीवन में उतर-चढ़ाव बहुत ज़रूरी हैं, क्योंकि ईसीजी में भी एक सीधी लाइन का मतलब होता है कि हम जिंदा नहीं हैं।
  8. उन पत्थरों को उठाइए जो लोग आप पर फेंकते हैं और उनका इस्तेमाल कर के एक स्मारक खड़ी कर दीजिये।

Latest Lifestyle News