A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. चावल और आटे में कभी नहीं लगेंगे घुन और कीड़े, बस आज़माए स्टोर करने के ये बेहतरीन टिप्स

चावल और आटे में कभी नहीं लगेंगे घुन और कीड़े, बस आज़माए स्टोर करने के ये बेहतरीन टिप्स

How to remove weevils from rice naturally: अनाज में घुन लगना गंदगी की निशानी नहीं है यह स्टोरेज और प्रोसेसिंग से जुड़ी समस्या है। सही स्टोरेज जैसे आसान उपाय अपनाकर आप इस परेशानी से बच सकते हैं।

अनाज में घुन लगना- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @TOP DIY अनाज में घुन लगना

रसोई में चावल और आटे में घुन या छोटे कीड़े दिखना आम बात है। लेकिन, घुन देखकर कई लोग असमंजस में पड़ जाते हैं कि अब अनाज का क्या करें? बता दें, सही जानकारी और सावधानियों से आप अनाज में घुन कीड़ें लगने से आसानी से रोका सकते हैं। चलिए जानते हैं चावल और आटे में घुन क्यों लगते हैं और अनाज में कीड़े लगने से कैसे रोकें?

चावल और आटे में घुन क्यों लगते हैं?

चावल, गेंहू, दाल और आटे में घुन लगना बेहद नार्मल हैं। ये कीड़े बाहर से पैकेट में नहीं घुसते, बल्कि अनाज के प्रोसेस होने से पहले ही दानों के अंदर अंडे दे देते हैं। ये अंडे दिखाई नहीं देते, घर लाने के बाद ये विकसित हो जाते हैं। इसलिए सीलबंद पैकेट वाले अनाज में भी घुन मिलना संभव है।

अनाज में कीड़े लगने पर कौन से संकेत दिखते हैं?

अनाज में कीड़े लगने पर, आटा पाउडर जैसा बिखरा या गुठलीदार दिखने लगता है। अगर गेहूं या दाल में कीड़े लग गए हैं तो उसमें छोटे-छोटे छेद दिखने लगते हैं। कीड़ों की वजह से कंटेनर में छोटे भूरे या काले रंग के बीटल दिखाई देते हैं। साथ ही अनाज में से हल्की बदबू या बासी गंध आने लगती है।

 

क्या घुन वाला खाना खाना सुरक्षित है?

घुन या उनके लार्वा स्वास्थ्य के लिए खतरनाक नहीं माने जाते। इन्हें साफ कर खाना पकाया जा सकता है। लेकिन, घुन या कीड़ों की वजह से अगर संक्रमण बहुत अधिक हो, तो उसे फेंक देना बेहतर है।

अनाज में कीड़े लगने से कैसे रोकें?

  • फ्रीजिंग: चावल या आटा खरीदने के बाद 3-5 दिन फ्रीजर में रखें। इससे छिपे अंडे और लार्वा मर जाते हैं।

  • एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल: कांच, मेटल या मजबूत प्लास्टिक कंटेनर चुनें। ढक्कन पूरी तरह टाइट होना चाहिए। ओरिजिनल पैकेट में स्टोर न करें।

  • प्राकृतिक उपाय: कंटेनर में 2-3 तेजपत्ता डालें या 4–5 लौंग रखें इनकी गंध कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है।

  • पेंट्री की सफाई:  हर 2-3 हफ्ते में शेल्फ साफ करें। गिरे हुए दाने तुरंत हटाएँ। पुराने स्टॉक को पहले इस्तेमाल करें

Latest Lifestyle News