A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. भीड़ से बनना चाहते हैं अलग, तो गांठ बांध लें स्टीफन हॉकिंग्स की ये बातें

भीड़ से बनना चाहते हैं अलग, तो गांठ बांध लें स्टीफन हॉकिंग्स की ये बातें

Stephen Hawking Quotes: जीवन में सफल होना हर व्यक्ति का लक्ष्य होता है, लेकिन सफलता उन्हें ही मिली है जो कड़ी मेहनत और दृढता से साथ अपने लक्ष्य का पीछा करते हैं। ऐसे में यहां हम स्टीफन हॉकिंग के कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपको जीवन में सफल बनाने का काम करेगी।

Stephen Hawking Quotes- India TV Hindi
Stephen Hawking Quotes

स्टीफन हॉकिंग (1942–2018) आधुनिक युग के सबसे प्रभावशाली सैद्धांतिक भौतिकविज्ञानी और ब्रह्मांड विज्ञानी थे। उन्होंने शारीरिक अक्षमताओं के बावजूद ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। 21 साल की उम्र में हॉकिंग को ALS (Amyotrophic Lateral Sclerosis) नामक लाइलाज बीमारी का पता चला। डॉक्टरों ने कहा था कि वे केवल 2-3 साल और जिएंगे, लेकिन वे अगले 55 वर्षों तक जीवित रहे। बीमारी के कारण वे पूरी तरह लकवाग्रस्त हो गए और बात करने की शक्ति खो दी। लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और वो कर दिखाया जो इतिहास बन गया। स्टीफन हॉकिंग आज करोड़ों युवाओं के लिए इंस्पिरेशन हैं। ऐसे में यहां हम स्टीफन हॉकिंग के कुछ प्रेरक अनमोल विचार लेकर आए हैं।

Stephen Hawking Motivational Quotes in Hindi 

  • बिना किसी लक्ष्य के आपका जीवन खाली है। यह लक्ष्य ही है जो आपके जीवन को मतलब देता है। 
  • चाहे जिंदगी जितनी भी कठिन लगे, आप हमेशा कुछ न कुछ कर सकते हैं और सफल हो सकते हैं। 
  • मैंने जीवन से यही सीखा है कि जो मिला है उसका अधिकतम लाभ उठाओ। 
  • मेरा मानना है कि कोई ऐसी चीज नहीं है जो असंभव हो क्योंकि चीजें खुद को असंभव नहीं बना सकती। 
  • हम बहुत छोटे हैं लेकिन हम बहुत बड़ी चीजें करने में सक्षम हैं। 
  • आप जो भी करें उसे अपना लक्ष्य बना लें। जैसे ब्रह्माण्ड को समझना ही मैंने अपना लक्ष्य बना लिया है। 
  • शांत लोगों का सबसे तेज दिमाग होता है। 
  • यदि आप हमेशा गुस्सा या शिकायत करते हैं तो लोगों के पास आपके लिए समय नहीं रहेगा। 

Latest Lifestyle News