A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जिम जाए बिना कम होने लगेगी शरीर में जमा जिद्दी चर्बी, आज से ही फॉलो करें ये असरदार टिप्स

जिम जाए बिना कम होने लगेगी शरीर में जमा जिद्दी चर्बी, आज से ही फॉलो करें ये असरदार टिप्स

Burn Fat Without Going To The Gym: क्या आप भी जिम जाए बिना शरीर में जमा चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए।

वेट लॉस टिप्स- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK वेट लॉस टिप्स

क्या आप भी बढ़ते हुए वजन पर रोक लगाना चाहते हैं? अगर आपको भी यही लगता है कि सिर्फ जिम जाकर ही शरीर में जमा जिद्दी चर्बी से छुटकारा मिल सकता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपने डेली रूटीन में शामिल करने से आपके शरीर में जमा जिद्दी चर्बी जल्दी पिघलने लग जाएगी और आप कुछ ही हफ्तों के अंदर फिट बन जाएंगे।

हर रोज नियम से करें वॉक- जो लोग अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं, उन्हें अपने डेली रूटीन में वॉक को जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना 10 हजार स्टेप्स चलने से वजन कम हो सकता है। हालांकि, शुरुआत में कम स्टेप्स चलें और फिर धीरे-धीरे अपना टार्गेट बढ़ाएं। इसके अलावा लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चुनें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीढ़ियां चढ़ने से भी कैलोरी बर्न हो सकती है।

फायदेमंद साबित होगी साइकिलिंग या फिर स्विमिंग- अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है तो कोई बात नहीं, आप साइकिलिंग भी कर सकते हैं। हर रोज साइकिलिंग करने से भी मोटापे से छुटकारा मिल सकता है। साइकिलिंग की जगह स्विमिंग को भी अपने रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि स्विमिंग एक ऐसी फिजिकल एक्टिविटी है, जिसे करने से आपकी पूरी बॉडी की काफी अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है?

कर सकते हैं लेग रेज एक्सरसाइज- अगर आप अपने बैली फैट को कम करना चाहते हैं, तो आपको लेग रेज एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। लेग रेज एक्सरसाइज के 10-10 के 3 सेट्स से शुरुआत कीजिए। लेग रेज एक्सरसाइज बैली फैट को कम करने के साथ-साथ आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मददगार साबित हो सकती है। महज एक ही महीने के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखने लगेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News