1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सफेद कपड़ों पर लग गया है जिद्दी दाग? पूनम देवनानी ने बताए चमक वापस लाने के आसान उपाय

सफेद कपड़ों पर लग गया है जिद्दी दाग? पूनम देवनानी ने बताए चमक वापस लाने के आसान उपाय

अगर आपके भी पसंदीदा सफेद कपड़ों पर दाग लग गया है तो उसे हटाने के लिए आप यह एक बेहतरीन नुस्खा आज़मा सकते हैं

सफेद कपड़ों से दाग हटाने के उपाय- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC सफेद कपड़ों से दाग हटाने के उपाय

सफेद कपड़े देखने में बेहद खूबसूरत और साफ-सुथरे लगते हैं, लेकिन इन्हें संभालना बेहद मुश्किल होता है। दरअसल, कपड़े, चादर, बेडशीट, पर्दे या कंबल अगर सफेद हों, तो उन पर लगे दाग तुरंत नजर आने लगते हैं जो दिखने में बढ़ भद्दा लगता है। खासकर, चाय-कॉफी के दाग या दूसरे रंगीन कपड़ों के साथ धोने पर लगे रंग आसानी से नहीं निकलते। अगर, एक बार सफेद कपड़े पर दाग लग जाए तो वह लाख कोशिशों के बाद भी निकलता नहीं है और वह अलमारी के किसी कोने में पड़ा रहता है। ऐसे में मशहूर कंटेंट क्रिएटर पूनम देवनानी ने एक वीडियो शेयर कर सफेद कपड़ों से जिद्दी दाग हटाने और उनकी चमक वापस लाने के आसान तरीके बताए हैं।

सफेद कपड़ों पर लगे ज़िद्दी दाग कैसे हटाएं?

एक बड़े पतीले में पांच लीटर पानी उबाल लें। जब पानी उबल जाए तब उसमें थोड़ा डिटर्जेंट और कास्टिक सोड़ा डालें। अब, सफेद कपड़ों को उस पानी में डालें और एक से डेढ़ घंटे तक रखें। कास्टिक सोडा की वजह से सफ़ेद कपड़े पर लगे ज़िद्दी से ज़िद्दी रंग और दाग आसानी से निकल जाते हैं। तय समय के बाद सफेद कपड़े को नॉर्मल पानी से धोएं और फिर उसे सुखाएं।

कास्टिक सोडा डालते समय बरतें ये सावधानी

कास्टिक सोडा के घोल को अपने हाथों से न छुएं। घोल बनाते या कपड़े निकालते समय हमेशा रबर के दस्ताने का इस्तेमाल करें। दरअसल, कास्टिक सोडा एक रसायन है, इसलिए इसे इस्तेमाल करते समय त्वचा और कपड़ों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतनी जरूरी है। 

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • सफेद कपड़ों को कभी भी लाल, नीला, हरा और पीला जैसे रंगीन कलर के कपड़े या काले कपड़ों के साथ न धोएं, क्योंकि इससे रंग छूटने का डर बहुत ज़्यादा रहता है।

  • दाग हटाने के लिए कास्टिक सोडा का इस्तेमाल सिर्फ सफेद कपड़ों पर ही करें।

  • सफेद कपड़ों को धोते समय सूती कपड़ों से हमेशा अलग ही धोएं। क्योंकि सूती कपड़ों का रंग बहुत तेजी से निकलता है। यहां तक कि सुखाते समय भी अलग से सुखाएं।

  • सूती के सफेद कपड़ों के लिए हमेशा गुनगुने या गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इससे दाग, धब्बे और मैल आसानी से निकालता है। 

  • साथ ही सफेद कपड़ों को हल्की धूप में सुखाएं। बहुत तेज या सीधी धूप में सुखाने से कपड़े पीले पड़ सकते हैं।

Latest Lifestyle News