1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गंदगी और चिकनाई से भर गया है पोंछा, साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू तरीका

गंदगी और चिकनाई से भर गया है पोंछा, साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू तरीका

पोंछे कुछ ही दिनों में चिकनाई से भर जाते हैं। ऐसे में इसे साफ करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप इसे साफ करने के लिए आसान घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं तो यहां बताए गए नुस्खे अपना सकते हैं।

गंदगी और चिकनाई से भर गया है पोंछा, साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू तरीका  - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC गंदगी और चिकनाई से भर गया है पोंछा, साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू तरीका

किचन हो या घर के बाकी हिस्सों की सफाई के लिए पोंछे का इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। रोज-रोज इस्तेमाल करने की वजह से इसपर गंदगी और चिकनाई चिपक जाती है। इस चिकनाई और जिद्दी दाग को छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इसे साफ करने के लिए लोग अलग अलग तरह के घरेलू उपाय ढूंढते रहते हैं। अगर आप भी इसे साफ करने के लिए आसान घरेलू नुस्खे की तालाश कर रहे हैं तो यहां बताए गए नुस्खे अपना सकते हैं। 

1. बेकिंग सोडा और सिरका
चिकनाई और पोंछे की बदबू को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरका बेहद कारगर तरीका माना जाता है। इसके लिए एक बाल्टी गुनगुने पानी में 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा और आधा कप सफेद सिरका मिलाएं। अब इस पानी में गंदे पोंछे को डुबोकर करीब 30 से 40 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पोंछे को हाथों से थोड़ा रगड़कर साफ पानी से धो लें। सिरका चिकनाई को काटता है और बेकिंग सोडा बदबू को जड़ से खत्म कर देता है। इस नुस्खे को ट्राई करके देखें। 

2. डिशवॉश जेल और गर्म पानी
लिक्विड डिशवॉश पोंछे के तेल और मैल को हटाने में बेहद कारगर है। इसके लिए एक बर्तन में पानी उबाल लें और उसमें कोई भी स्ट्रॉन्ग डिशवॉश जेल या लिक्विड सोप की कुछ बूंदें डालें। गंदे पोंछे को इस उबलते पानी में लगभग 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। गर्म पानी तौलिए के अंदर जमी हुई चिकनाई को ढीला कर देता है और डिशवॉश उसे आसानी से बाहर निकाल देता है। इसके बाद इसे नॉर्मल पानी से धो दें।

3. नींबू और नमक का कमाल
नींबू नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है और नमक जिद्दी दागों को हटाने में मदद करता है। इसके लिए गुनगुने पानी की बाल्टी में दो नींबू का रस निचोड़ लें और उसमें 2 चम्मच नमक मिलाएं। इस घोल में पोंछे को भिगोकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। यह तरीका न केवल पोंछे के कालेपन को दूर करेगा, बल्कि उसमें एक ताजी खुशबू भी छोड़ जाएगा।

Latest Lifestyle News