1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 21 दिन में महिला ने घटाया 7 किलो वजन, आपको भी बढ़ता पेट है पिचकाना तो नोट कर लें यह डाइट प्लान

21 दिन में महिला ने घटाया 7 किलो वजन, आपको भी बढ़ता पेट है पिचकाना तो नोट कर लें यह डाइट प्लान

मोटापा इन दिनों देश दुनिया में तेजी से फ़ैल रहा है। कम उम्र में ही लोग ओबेसिटी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में डायटीशियन रिचा ने लोगों को कम समय में वजन कम करने के लिए इंफ्लेमेटरी इंटरमिटेंट फास्टिंग का सुझाव दिया है।

बढ़ता पेट है पचकाना- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL बढ़ता पेट है पचकाना

मोटापे से होने वाले दुष्परिणामों को लेकर अब लोगों में धीरे धीरे जागरूकता फैलने लगी है। इस वजह से लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने की पूरी कोशिश करते हैं। इसी कड़ी में रिचा नामक महिला जो कि एक डायटीशियन भी हैं बता रही हैं कि आप कम समय में वजन कैसे कम कर सकते हैं। खुद रिचा ने 21 दिनों  में 7 किलो वजन कम किया है। उन्होंने एंटी इंफ्लेमेटरी इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो कर 21 दिनों में 7 किलो वजन घटाया है। तो, ऐसे में चलिए जानते हैं 21 दिनों में 7 किलो वजन कम करने के लिए रिचा ने कैसी डाइट रखी थी और उन्होंने कब क्या खाया?  

 

कितने घंटे की होनी चाहिए फास्टिंग?

रिचा के अनुसार, उन्होंने इस एंटी इंफ्लेमेटरी इंटरमिटेंट फास्टिंग के बदौलत 7 किलो वजन कम किया। वजन कम होने से उनकी स्किन भी ग्लो करने लगी। रिचा अब 63 किलो से 56 किलो पर आ गई हैं।  अगर आप भी तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो 21 दिन की एंटी इंफ्लेमेटरी इंटरमिटेंट फास्टिंग का डाइट प्लान शुरू करें। इस डाइट प्लान में सुबह 11 बजे नाश्ता करते हैं और शाम 7 बजे तक डिनर कर लें।  इस डाइट में 16 घंटे उपवास और 8 घंटे में कई मील्स लेने पड़ते हैं।

ऐसी होनी चाहिए एंटी इंफ्लेमेटरी इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइट: 

  • सुबह 9 बजे: वजन घटाने और पेट की सेहत के लिए 5 तत्वों से बना एंटी-इंफ्लेमेटरी जूस पिएं

  • सुबह 11 बजे: 30 ग्राम ओट्स, पीनट बटर और आधा सेब का नाश्ता करें 

  • दोपहर 3 बजे: 30 ग्राम क्विनोआ, 100 ग्राम तली हुई सब्ज़ियाँ और 30 ग्राम मसूर दाल और पालक को अपने लंच में शामिल करें। 

  • शाम 5 बजे: 3 अंडे की सफ़ेदी और एक केला को शामिल करें। 

  • शाम 7 बजे: 100 ग्राम टोफू ग्लूटेन मुक्त रैप और साफ़ सब्ज़ी का सूप पिएं। 

  • रात 8 बजे: सूजन से छुटकारा पाने और वजन घटाने के लिए एंटी ब्लोटिंग चाय।  

 

Latest Lifestyle News