1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बल्ब और ट्यूब लाइट जलाते ही मंडराने लगते हैं कीड़े, तो आज ही अपनाकर देखें ये नुस्खे, दोबार नज़र नहीं आएंगे Insects

बल्ब और ट्यूब लाइट जलाते ही मंडराने लगते हैं कीड़े, तो आज ही अपनाकर देखें ये नुस्खे, दोबार नज़र नहीं आएंगे Insects

Tips to Get Rid of Insects From Tubelight:शाम को बल्ब जलाते ही कीट-पतंगों का आतंक काफी बढ़ जाता है। बल्ब के आस पास मंडराने वाले कीड़े छोटे होते हैं, लेकिन लोगों के लिए परेशानी खड़ी करते हैं। ऐसे में यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर आप इन छोटे छोटे कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं।

बल्ब और ट्यूब लाइट से कीड़े कैसे भगाएं- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बल्ब और ट्यूब लाइट से कीड़े कैसे भगाएं

Tips to Get Rid of Insects From Tubelight: सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही घर में लाइट्स जलाते ही छोटे-छोटे कीड़े मंडराने लगते हैं। ये न केवल लाइट्स के पास गंदगी फैलाते हैं बल्कि लोगों को काफी परेशान करते हैं। लाइट्स के पास मंडराने वाले ये कीड़े खाने पीने की चीजों में गिरकर उसे भी दूषित कर देते हैं। इन छोटे कीट-पतंगों को भगाना या इनका घर में आना बंद करना काफी मुश्किल होता है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन फिर भी असर नहीं दिखता। ऐसे में यहां हम कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कीट-पतंगों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

Tips to Get Rid of Insects From Tubelight - बल्ब से कीड़ों को भगाने के आसान घरेलू उपाय

नीम का तेल

नीम के तेल की तीखी गंध कीड़ों को पसंद नहीं आती है। आप नीम के तेल को पानी में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। शाम होने से पहले खिड़कियों, दरवाजों और लाइट के आसपास छिड़काव करें। इससे कीड़े अंदर नहीं आएंगे।

लहसुन का घोल

लहसुन की तेज गंध भी कीड़ों को दूर रखती है। लहसुन को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे पानी में मिलाकर उबाल लें। ठंडा होने पर इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर लाइट के आसपास छिड़कें।

सिरका और नींबू

एक चौथाई बाल्टी पानी में एक नींबू का रस और एक कप सिरका मिलाकर घोल बनाएं। इस मिश्रण से बल्ब और ट्यूबलाइट को सावधानी से साफ करें। इससे कीड़े कम आकर्षित होंगे। इसी घोल से खिड़की और दरवाजों को भी साफ किया जा सकता है।

कपूर

कपूर की तेज गंध और धुआं भी कीड़ों को भगाता है। शाम को कमरे में कपूर जलाएं।

पीले बल्ब या वार्म लाइट का उपयोग करें

सफेद और नीली रोशनी की तुलना में पीले बल्ब या वार्म लाइट की ओर कीड़े कम आकर्षित होते हैं। जहां बहुत ज्यादा रोशनी की ज़रूरत न हो, वहां कम पॉवर वाले बल्ब का इस्तेमाल करें।

सरसों का तेल

थोड़ा सा सरसों का तेल एक सफेद प्लास्टिक बैग में लगाकर उसे पूरे बैग में फैला दें। इस बैग को बल्ब होल्डर के पास फंसा दें। तेल की चिपचिपाहट और गंध से कीड़े दूर रहेंगे या चिपक जाएंगे।

Latest Lifestyle News