A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पिघलने लगेगी शरीर में जमा चर्बी, डाइट प्लान में शामिल करें किचन में रखी ये एक चीज

पिघलने लगेगी शरीर में जमा चर्बी, डाइट प्लान में शामिल करें किचन में रखी ये एक चीज

क्या आप भी अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको इस एक चीज को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए।

वेट लॉस- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV वेट लॉस

अगर लगातार बढ़ते हुए वजन को समय रहते कंट्रोल नहीं किया गया, तो आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की चपेट में आ सकते हैं। अगर आप भी ओवरवेट होते जा रहे हैं, तो आपको अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल कर लेना चाहिए। लेकिन सिर्फ एक्सरसाइज करने से काम नहीं बन पाएगा, आपको अपने डाइट प्लान पर भी ध्यान देना पड़ेगा।

फायदेमंद साबित होगी दालचीनी

क्या आपको भी यही लगता है कि दालचीनी का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है? अगर हां, तो आपकी इस गलतफहमी को दूर करते हुए आपको बता दें कि दालचीनी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि वेट लॉस के लिए भी दालचीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है?

ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल?

वजन घटाने के लिए दालचीनी को अलग-अलग तरीके से यूज किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो दालचीनी का पानी पीकर भी अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं। दालचीनी की चाय भी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में कारगर साबित हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वजन घटाने के लिए दालचीनी और शहद का सेवन करने की सलाह भी दी जाती है।

सेहत के लिए वरदान

वजन घटाने के अलावा भी दालचीनी आपकी सेहत को ढेर सारे फायदे पहुंचा सकती है। डायबिटीज पेशेंट्स को दालचीनी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा दालचीनी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व दिल की सेहत को मजबूत बनाकर हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम्स के खतरे को कम करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से दालचीनी का सेवन करना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News