1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दाल में पड़ गया है ज्यादा पानी, तो इन उपायों की मदद से पाएं परफेक्ट गाढ़ी कंसिस्टेंसी

दाल में पड़ गया है ज्यादा पानी, तो इन उपायों की मदद से पाएं परफेक्ट गाढ़ी कंसिस्टेंसी

अगर आपकी दाल पतली हो गई है तो उसे गाढ़ा करने के लिए इन कुछ टिप्स को फॉलो करें। इन टिप्स से दान केवल गाढ़ी ही नहीं बल्कि टेस्टी भी बनती है

दाल गाढ़ी कैसे करें- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC दाल गाढ़ी कैसे करें

कई बार जल्दबाजी में दाल बनाते समय उसमें जरूरत से ज्यादा पानी पड़ जाता है, जिससे उसका स्वाद और टेक्सचर दोनों बिगड़ सकते हैं। पतली दाल न सिर्फ खाने में फीकी लगती है, बल्कि रोटी और चावल के साथ भी उतनी अच्छी नहीं लगती। हालांकि, अगर आपकी दाल भी पानी जैसी पतली हो गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान किचन टिप्स और घरेलू उपायों की मदद से आप दाल को आसानी से गाढ़ा, क्रीमी और स्वादिष्ट बना सकते हैं। आइए जानते हैं पतली दाल को परफेक्ट कंसिस्टेंसी देने के आसान तरीके।

दाल को गाढ़ा बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स:

  • भुना हुआ बेसन या सत्तू:अगर दाल पतली बन गई है तो उसको गाढ़ा बनाने के लिए एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच भुना बेसन या सत्तू लें। इसमें थोड़ा पानी डालकर घोल बनाएं ताकि गांठ न पड़े, फिर इसे उबलती दाल में मिलाएं। ऐसा करने से आपकी पतली दाल गाढ़ी बन जाएगी 

  • मैश किया हुआ आलू: अगर दाल पतली बन गई है तो उसे गाढ़ा करने के लिए एक उबला हुआ आलू लें, उसे अच्छी तरह मैश करें और दाल में मिला दें। इससे दाल गाढ़ी और काफी स्वादिष्ट हो जाएगी। आलू का हेवी टेक्स्चर दाल को गाढ़ा बनाने में मदद करता है। 

  • दाल को मथनी से घोटें: कई बार ऐसा होता है कि दाल अच्छी तरह से गलती नहीं है. इस वजह से दाल का पानी एक तरफ और दाल एक तरफ हो जाती है. तो, अगर दाल गली नहीं है, तो उसे गलाने के लिए दाल मथने वाली मथनी से अच्छी तरह से मैश कर दें। दाल घुटने से प्राकृतिक स्टार्च छोड़ेगी और गाढ़ी हो जाएगी।

  • कॉर्नस्टार्च का करें इस्तेमाल: पतली दाल को गाढ़ा बनाने में कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। 1 चम्मच कॉर्नस्टार्च को ठंडे पानी में घोलें और उबलती दाल में डाल दें। इससे दाल में तुरंत रेस्टोरेंट जैसी गाढ़ी और टेस्टी बन जाएगी।

  • धीमी आंच पर पकाएं: दाल को गाढ़ी बनाने के लिए कुकर का ढक्कन खोलकर दाल को 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें। भाप बनने से एक्स्ट्रा पानी उड़ जाएगा और दाल थिक बन जाएगी।

Latest Lifestyle News