1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घर की बालकनी को बनाएं गार्डन की तरह सुंदर, इन पौधों को लगाते ही खिल उठेगी घर की रौनक

घर की बालकनी को बनाएं गार्डन की तरह सुंदर, इन पौधों को लगाते ही खिल उठेगी घर की रौनक

अगर आपको गार्डनिंग का शौक है लेकिन आमके पास जगह की कमी है तो बालकनी में कम स्पेस में ये पौधे लगा सकते हैं। ये घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ साथ खुशबूदार भी बनाते हैं।

घर की बालकनी को बनाएं गॉर्डन की तरह सुंदर- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC घर की बालकनी को बनाएं गॉर्डन की तरह सुंदर

छोटे अपार्टमेंट्स और फ्लैट्स में बालकनी ही घर का वह कोना होती है, जहां हमें प्रकृति के करीब होने का अहसास मिलता है। अगर आपकी बालकनी में जगह कम है, तो भी आप कुछ पौधे लगाकर और स्मार्ट स्पेस मैनेजमेंट के जरिए उसे एक खूबसूरत गार्डन की तरह सुंदर बना सकते हैं।  लेकिन लोगों को समझ नहीं आता कि कम जगह में अपनी बालकनी को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए कौन कौन से पौधे लगाएं। यहां हम कुछ ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बालकनी में लगाकर आप अपने घर की रौनक बढ़ा सकते हैं। 

1. मोगरा और मधुमालती
अगर आप चाहते हैं कि बालकनी में कदम रखते ही मन तरोताजा हो जाए, तो मोगरा जरूर लगाएं। इसके सफेद फूल और खुशबू शाम के समय पूरी बालकनी को महका देती है। वहीं, अगर बालकनी में ग्रिल या रेलिंग है, तो मधुमालतीॉ की बेल लगाएं। इसके लाल-गुलाबी फूलों के गुच्छे आपकी बालकनी को सजा देंगे।

2. बोगनवेलिया और पेटुनिया
बालकनी को रंगीन लुक देने के लिए बोगनवेलिया सबसे बेहतरीन माना जाता है। इसे कम पानी और तेज धूप की जरूरत होती है, जिससे इसकी देखभाल बेहद आसान हो जाती है। इसके अलावा, सर्दियों और वसंत के मौसम में पेटुनिया को हैंगिंग बास्केट में लगाएं। इसके गुलाबी, बैंगनी और सफेद फूल बालकनी को हरा भरा रखते हैं। 

3. मनी प्लांट और स्पाइडर प्लांट
यदि आपकी बालकनी में धूप कम आती है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। मनी प्लांट को आप पानी या मिट्टी, कहीं भी लगा सकते हैं। इसकी हरी-भरी बेलें रेलिंग पर चढ़कर बेहद खूबसूरत लगती हैं। स्पाइडर प्लांट न सिर्फ कम धूप में लगते, बल्कि ये हवा को शुद्ध करने वाले  बेहतरीन पौधे भी हैं।

4. पुदीना और धनिया
बालकनी को खुशबूदार और हरा भरा रखने के लिए आप पुदीना और धनिया भी लगा सकते हैं। ये छोटे गमले में भी आसानी से लग जाते हैं और जगह भी ज्यादा नहीं लेते। सुबह-सुबह इनकी भीनी-भीनी खुशबू पूरे घर को महका देगी। 

5. एलोवेरा
एलोवेरा का पौधा आपने कई लोगों को लगाए देखा होगा। ये जीरो मेंटेनेंस प्लांट है। इसका मतलब है कि अगर आप इस पौधे में 2-4 दिन पानी नहीं भी डालते हैं तो यह मरेगा नहीं। 

Latest Lifestyle News