A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. किचन की तौलिया हो गई हैं काली, गंदी और चिपचिपी तो ये टिप्स आज़माए, मिनटों में मिलेगी नई जैसी चमक

किचन की तौलिया हो गई हैं काली, गंदी और चिपचिपी तो ये टिप्स आज़माए, मिनटों में मिलेगी नई जैसी चमक

How To Clean Kitchen Towels: अगर किचन में इस्तेमाल होने वाली तौलियां गंदी और चिपचिपी हो गई है तो उसे साफ़ करने के लिए इन कुछ बेहतरीन टिप्स को फॉलो करें

किचन की तौलियां साफ करने के टिप्स - India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH किचन की तौलियां साफ करने के टिप्स

किचन की तौलियों का इस्तेमाल किचन प्लेटफार्म की गन्दगी साफ़ करने से लेकर सब्जियों को पोछने में किया जाता है। कई बार लोग किचन की सफाई का ध्यान रखते हैं लेकिन तौलियों की की क्लीनिंग को लेकर उतना ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में लगातार इस्तेमाल करने की वजह से तौलियों पर दाग धब्बे लग जाते हैं और वो चिपचिपी पड़ जाती हैं। तौलियों की सफाई का ध्यान नहीं देना सेहत के लिए भी खतरनाक हो सकता है क्योंकि इस पर बैक्टीरिया जम जाते हैं और बदबू भी आने लगती है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि किचन की तौलियों को साफ करने के लिए किन टिप्स को फॉलो करें?

किचन की तौलियों को साफ करने के लिए आज़माए ये टिप्स:

  • डिटर्जेंट का करें इस्तेमाल: किचन की तौलियों को साफ़ करने का सबसे आसान तरीका है उन्हें डिटर्जेंट से धोना। पानी में थोड़ा डिटर्जेंट डालें और गंदे तौलियों को 10 से 15 मिनट के लिए भिगो दें। भिगोने के बाद, उन्हें अच्छी तरह से रगड़ें और साफ़ पानी से धो लें। 

  • गर्म पानी का इस्तेमाल: अगर तौलियों पर बहुत दाग धब्बों लगे हैं और वे चिपचिपी हैं तो इनसे निपटने के लिए, आप गर्म पानी का इस्तेमाल करें। एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें थोड़ा डिटर्जेंट मिला लें। तौलियों को गर्म पानी में भिगो दें और उसे दो से तीन घंटे तक भिगोकर रखें। तय के बाद, उन्हें सादे पानी में डालें, अच्छी तरह से रगड़ें, और पूरी तरह से धो लें।

  • लिक्विड ब्लीच: किचन तौलियों से दाग हटाने के लिए आप लिक्विड ब्लीच का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पानी में लिक्विड ब्लीच मिलाएँ और तौलियों को उसमें भिगो दें। थोड़ी देर बाद, आप देखेंगे कि ज़्यादातर दाग निकल गए हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान:

  • पानी सोखने वाले कपड़े का करें चुनाव: किचन के लिए हमेशा सूती या माइक्रोफाइबर तौलियों का इस्तेमाल करें। इस तरह की तौलियां पानी जल्दी सोखती हैं। साथ ही इनमें सिंथेटिक कपड़ों की तुलना में बैक्टीरिया कम पनपते हैं।

  • धूप में सुखाएं तौलियां: किचन के तौलियों को धोने के बाद हमेशा उन्हें तेज धूप में सुखाएं। सूरज की रोशनी कीटाणुनाशक का काम करती है।

  • अलग-अलग तौलियों का करें इस्तेमाल: किचन में अलग अलग कामों के लिए अलग अलग तौलियों का इस्तेमाल करें। आप हाथ पोंछने, बर्तन साफ करने और प्लेटफॉर्म साफ करने के लिए अलग-अलग रंगों तौलिये रखें ताकि बैक्टीरिया का फैलाव न हो।

Latest Lifestyle News