A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. लाख कोशिशों के बाद भी बनता है पतला चीला, आजमाए ये टिप्स बनेगा एकदम फुला हुआ फ्लफी चीला

लाख कोशिशों के बाद भी बनता है पतला चीला, आजमाए ये टिप्स बनेगा एकदम फुला हुआ फ्लफी चीला

इन आसान लेकिन असरदार ट्रिक्स को अपनाकर आप हर बार बिना चिपके, बिना टूटे और एकदम फ्लफी चीला बना सकते हैं।

चीला बनाने का तरीका- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE: SIULIR RANNAGHOR चीला बनाने का तरीका

घर पर चीला बनाना आसान जरूर लगता है, लेकिन अक्सर एक छोटी सी गलती इसकी पूरी मेहनत खराब कर देती है। कई बार चीला पैन से चिपक जाता है या पलटते समय टूट जाता है, जिससे न सिर्फ उसका लुक खराब होता है बल्कि खाने का मजा भी कम हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो समझ लीजिए कि समस्या रेसिपी में नहीं, बल्कि कुछ बेसिक स्टेप्स में है। अच्छी बात ये है कि इन्हें ठीक करके आप हर बार परफेक्ट, सॉफ्ट और फ्लफी चीला बना सकते हैं।

चीला को टूटने से कैसे बचाएं?

  • बैटर की कंसिस्टेंसी : बैटर की कंसिस्टेंसी बहुत मायने रखती है। बहुत गाढ़ा बैटर चीले को भारी बना देता है, जबकि बहुत पतला बैटर फैलने के बाद टूट सकता है। सही टेक्सचर के लिए बैटर को डोसा जैसा स्मूद और मध्यम गाढ़ा रखें।

  • गैस की आंच: अगर पैन ठीक से गर्म नहीं होगा, तो बैटर डालते ही वह चिपकने लगेगा। इसलिए हमेशा मीडियम फ्लेम पर पैन को पहले अच्छे से गर्म करें, फिर हल्का सा तेल या घी लगाकर बैटर डालें।

  • पैन की क्वालिटी : तवे या पैन की क्वालिटी भी इसमें अहम भूमिका निभाती है। अगर तवा पुराना, खुरदुरा या सही से सीज़न्ड नहीं है, तो चीला चिपकना तय है। ऐसे में नॉन-स्टिक पैन या अच्छी तरह तैयार तवे का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। 

  • चीला को अच्छी तरह पकने दें: इसके अलावा, चीले को जल्दी पलटने की गलती भी अक्सर लोग कर बैठते हैं। जब तक एक साइड अच्छी तरह से पक न जाए और हल्का क्रिस्प न हो जाए, तब तक उसे पलटना नहीं चाहिए, वरना वह टूट सकता है।

  • तेल की सही मात्रा: तेल की मात्रा पर भी ध्यान देना जरूरी है। बहुत कम तेल होने पर चीला पैन से चिपक सकता है, इसलिए हल्का सा तेल या घी किनारों पर जरूर डालें। अगर आप चाहते हैं कि आपका चीला और भी सॉफ्ट और फ्लफी बने, तो बैटर में थोड़ा दही या एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाना फायदेमंद रहेगा।

 

Latest Lifestyle News