1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ज्यादा तीखी हो गई है सब्जी, तो आजमाएं ये बेहद आसान ट्रिक, मिनटों में दूर हो जाएगा तीखापन

ज्यादा तीखी हो गई है सब्जी, तो आजमाएं ये बेहद आसान ट्रिक, मिनटों में दूर हो जाएगा तीखापन

अगर आप कुकिंग करते हैं, तो आपके साथ भी ऐसा होता होगा कि कभी-कभी सब्जी ज्यादा तीखी बन जाती होगी। आइए इस प्रॉब्लम के बेहद आसान सॉल्यूशन के बारे में जानते हैं।

सब्जी के तीखेपन को कम करने के तरीके- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सब्जी के तीखेपन को कम करने के तरीके

कभी-कभी सब्जी में तीखापन ज्यादा होने की वजह से सब्जी खाई ही नहीं जाती है। अगर आपने भी इस तरह की दिक्कत का सामना किया है, तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि कुछ बेहद आसान तरीके सब्जी के तीखेपन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ इंटरेस्टिंग कुकिंग हैक्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

इस्तेमाल कर सकते हैं भुना हुआ बेसन

अगर आपने सूखी सब्जी बनाई है और आपको सूखी सब्जी के तीखेपन को कम करना है तो आप उसमें थोड़ा सा भुना हुआ बेसन मिला सकते हैं। अगर आपके पास भुना हुआ बेसन नहीं है तो आटे की लोई डालकर भी सब्जी में मौजूद तीखेपन को कम किया जा सकता है। दरअसल, बेसन या फिर आटे की लोई सब्जी के तीखेपन को सोखने में कारगर साबित हो सकती है। 

फायदेमंद साबित होगा दही

क्या आप जानते हैं कि सब्जी के तीखेपन को कम करने के लिए दही का इस्तेमाल भी किया जा सकता है? अगर आपने रसे वाली सब्जी बनाई है, तो इस सब्जी के तीखेपन को कम करने के लिए आप दही, ताजी क्रीम या फिर मलाई को यूज कर सकते हैं। इनमें से किसी भी एक चीज को फेंटकर सब्जी में मिला लीजिए और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए। 

इस्तेमाल कर सकते हैं काजू का पेस्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्रेवी वाली सब्जियों में नारियल का दूध या फिर काजू का पेस्ट डालकर भी तीखेपन को कम किया जा सकता है। इस ट्रिक की मदद से न केवल सब्जी का तीखापन कम होगा बल्कि सब्जी के टेक्सचर में भी सुधार होगा। इसके अलावा उबले हुए आलू को मैश करके सब्जी में मिलाएं, ये ट्रिक सब्जी में मौजूद तीखेपन को सोखने में कारगर साबित हो सकती है।

 

Latest Lifestyle News