1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. प्रोटीन से भरपूर है चने की ये चटपटी रेसिपी, स्वाद में जितनी लजीज, सेहत के लिए भी उतनी ही फायदेमंद

प्रोटीन से भरपूर है चने की ये चटपटी रेसिपी, स्वाद में जितनी लजीज, सेहत के लिए भी उतनी ही फायदेमंद

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 20, 2025 08:36 am IST,  Updated : Sep 20, 2025 08:36 am IST

Ankurit Chana Recipe: क्या आप जानते हैं कि अंकुरित चने खाने से आपकी सेहत पर कितने सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं? आइए प्रोटीन से भरपूर अंकुरित चने बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

प्रोटीन रिच रेसिपी- India TV Hindi
प्रोटीन रिच रेसिपी Image Source : SANJEEV KAPOOR KHAZANA/YOUTUBE

चने में प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकती है। अगर आप चने को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करते हैं, तो आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को पैदा होने से रोक सकते हैं। आइए पोषक तत्वों से भरपूर अंकुरित चने की रेसिपी के बारे में जानते हैं, जिसे आप सुबह-सुबह अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।

अंकुरित चने के लिए सामग्री

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंकुरित चने बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही ज्यादा समय लगेगा। अगर आप दो लोगों के लिए अंकुरित चने बनाना चाहते हैं, तो आपको 2 कप अंकुरित चने, एक टमाटर, एक प्याज, 2 हरी मिर्च, हरा धनिया, एक इंच अदरक का टुकड़े, काला नमक, नींबू का रस और पनीर की जरूरत पड़ेगी।

कैसे बनाएं अंकुरित चने?

रात में सोने से पहले चने को भिगो लीजिए। अंकुरित चने बनाने के लिए चने को लगभग 6-7 घंटे के लिए भिगोना जरूरी है। अब आपको भीगे हुए चने को 2 दिन तक सूती कपड़े में बांधकर रखना है। इसके बाद आपको एक कटोरे में अंकुरित चने, बारीक कटा हुआ टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, अदरक और पनीर निकालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। आखिर में इस मिक्सचर में काला नमक या फिर चाट मसाला और नींबू का रस भी मिला लीजिए।

सेहत के लिए वरदान

अगर आप नाश्ते में अंकुरित चने का सेवन करते हैं, तो आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे। वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए भी अंकुरित चने को कंज्यूम किया जा सकता है। अंकुरित चने में पाए जाने वाले तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। डाइजेशन को सुधारने के लिए भी अंकुरित चने का सेवन किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल