1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चिली गार्लिक पोटैटो की चटाकेदार रेसिपी, तीखा-चटपटा खाने का है शौक, तो नोट कर लें बनाने का तरीका

चिली गार्लिक पोटैटो की चटाकेदार रेसिपी, तीखा-चटपटा खाने का है शौक, तो नोट कर लें बनाने का तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 18, 2025 07:35 am IST,  Updated : Sep 18, 2025 07:35 am IST

Chili Garlic Potatoes: क्या आपको भी तीखा खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको चिली गार्लिक पोटैटो की इस बेहद आसान रेसिपी को कम से कम एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

कैसे बनाएं चिली गार्लिक पोटैटो?- India TV Hindi
कैसे बनाएं चिली गार्लिक पोटैटो? Image Source : SANJEEV KAPOOR KHAZANA/YOUTUBE

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिली गार्लिक पोटैटो बनाने के लिए आपको 4 मीडियम साइज्ड आलू, 2 स्पून मैदा या फिर कॉर्नफ्लोर, नमक, तेल, 4 लहसुन की कली बारीक कटी हुई, एक बारीक कटा हुआ प्याज, एक बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, एक स्पून कद्दूकस की हुई अदरक, 2 स्पून टोमैटो केचअप, एक स्पून सोया सॉस, एक स्पून रेड चिली सॉस, हाफ स्पून सिरका, हाफ स्पून चीनी और थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया चाहिए होगा।

पहला स्टेप- आलू को धोकर छील लीजिए और फिर लंबे-लंबे स्लाइस में काट लीजिए। इसके बाद एक बर्तन में पानी को गर्म कर इसमें थोड़ा सा नमक एड कर लीजिए।

दूसरा स्टेप- इस पानी में आलू को 5 मिनट के लिए बॉइल कर लीजिए। बॉइल्ड आलू को पानी से निकालकर ठंडा होने दीजिए।

तीसरा स्टेप- आपको आलू की स्लाइस में मैदा या फिर कॉर्नफ्लोर और थोड़ा से नमक को अच्छी तरह से मिला लेना है।

चौथा स्टेप- अब एक कड़ाही में तेल गर्म कर मीडियम आंच पर आलू को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- सॉस को तैयार करने के लिए कड़ाही में थोड़ा सा तेल एड कर इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक और प्याज डालकर भून लीजिए। इसी कड़ाही में बारीक कटी हुई शिमला मिर्च को भी 2 मिनट तक कुक कर लीजिए।

छठा स्टेप- अब आपको टोमैटो केचअप, सोया सॉस, रेड चिली सॉस, सिरका और चीनी एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।

सातवां स्टेप- सॉस जैसे ही गाढ़ा होने लगे, वैसे ही आपको इसमें फ्राइड आलू डालकर मिक्स कर लेना है। आखिर में आप चिली गार्लिक पोटैटो के ऊपर बारीक कटे हुए हरे धनिए को बुरक सकते हैं।

अब आपको चिली गार्लिक पोटैटो खाने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे इस बेहद आसान रेसिपी को फॉलो कर चिली गार्लिक पोटैटो बना सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल