Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. हो रही है सॉफ्ट-स्पंजी गुलाब जामुन खाने की क्रेविंग, तो घर पर ही ट्राई कर सकते हैं ये बेहद आसान रेसिपी

हो रही है सॉफ्ट-स्पंजी गुलाब जामुन खाने की क्रेविंग, तो घर पर ही ट्राई कर सकते हैं ये बेहद आसान रेसिपी

Written By: Vanshika Saxena Published : Sep 12, 2025 08:45 am IST, Updated : Sep 12, 2025 08:45 am IST

Gulab Jamun Easy Recipe: क्या आपको भी गुलाब जामुन खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको कम से कम एक बार इस रेसिपी को फॉलो करके गुलाब जामुन जरूर बनाकर देखना चाहिए।

कैसे बनाएं गुलाब जामुन?- India TV Hindi
Image Source : SANJEEVKAPOORKHAZANA, CLASSICMASALAHUT कैसे बनाएं गुलाब जामुन?

How To Make Gulab Jamun: जिन लोगों को मीठा खाना पसंद होता है, उन्हें गुलाब जामुन का स्वाद भी काफी पसंद आता है। क्या आप जानते हैं कि आप घर पर भी आसानी से गुलाब जामुन बना सकते हैं? गुलाब जामुन बनाने के लिए 250 ग्राम मावा, 100 ग्राम छेना, 4 स्पून मैदा, हाफ स्पून बेकिंग पाउडर, 2 स्पून दूध और तेल की जरूरत पड़ेगी। चाशनी बनाने के लिए 2 कप चीनी, एक कप पानी, 2 इलायची, कुछ केसर के धागे और एक स्पून गुलाब जल चाहिए होगा।

पहला स्टेप- सबसे पहले गैस ऑन करके एक पैन में चीनी और पानी निकालकर चीनी को अच्छे से घुल जाने दीजिए। अब इस मिक्सचर में इलायची और केसर भी एड कर लीजिए।

दूसरा स्टेप- जब चाशनी गाढ़ी हो जाए, तब आप गैस बंद कर दीजिए और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।

तीसरा स्टेप- इसके बाद एक कटोरे में मावा और छेना को निकालकर मिक्स कर लीजिए। अब इसी कटोरे में मैदा और बेकिंग पाउडर को एड करके इस मिक्सचर को हल्के हाथों से गूंथ लीजिए।

चौथा स्टेप- अब आपको इस मिक्सचर से लोई बना लेनी है। गुलाब जामुन में काजू, बादाम और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स को भी डाला जा सकता है।

पांचवां स्टेप- धीमी आंच पर तेल को गर्म कर लीजिए और फिर इन लोइयों को गोल्डन होने तक फ्राई कर लीजिए।

छठा स्टेप- आखिर में आपको तले हुए गुलाब जामुन को चाशनी में डालकर लगभग 2 घंटे तक इंतजार करना है। जब गुलाब जामुन चाशनी को सोख ले, तब आप इन्हें सर्व कर सकते हैं।

आपको घर पर बनाए गए इन सॉफ्ट और स्पंजी गुलाब जामुन का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको न तो बहुत ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा समय लगेगा।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement